वायरल न्यूज़

मार्केटिंग का इतना झकास Idea नहीं देखा! मिठाई वाले ने दीवार पर लिखी एक लाइन और दुकान हो गई Viral

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक मिठाई की दुकान की दीवार पर लिखी एक लाइन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जिसके बाद यह दुकान अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।

Image

मिठाई की दुकान की दीवार पर लिखी लाइन (Instagram/@meena_abhijeet)

वायरल न्यूज (Viral News): भारत में टैलेंट और क्रिएटिविटी की कोई कमी नहीं है और इसका सबसे मजेदार सबूत हमें सोशल मीडिया पर बार-बार देखने को मिल जाता है। कभी दीवारों पर लिखी अनोखी बातें वायरल (Viral) हो जाती हैं, तो कभी किसी का जुगाड़ लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जब एक मिठाई वाले की दुकान की दीवार पर लिखी एक लाइन सोशल मीडिया पर छा गई।

क्या लिखा था ऐसा?

आपने अक्सर देखा होगा कि मिठाइयों की दुकान पर दीवारों को भी विज्ञापन के लिए छोड़ दिया जाता है। जिन पर खाने-पीने की चीजों के विज्ञापन देखने को मिलते हैं। ऐसे ही एक मिठाई वाले ने अपनी दुकान की खाली दीवार को यूं ही खाली नहीं छोड़ा, बल्कि वहां एक ऐसी लाइन लिखवा दी जिसे पढ़कर हर कोई मुस्कुरा दे। उसने लिखा, “चिंता से दूर रहना है तो मिठाई खाइए, क्योंकि Stressed का उल्टा होता है Desserts.” बस फिर क्या था, इस लाइन ने लोगों का दिल जीत लिया। जो भी इस लाइन को पढ़ता, वह रुककर फोटो जरूर लेता।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

दिमाग भी घूम गया, दिल भी खुश हो गया

इस लाइन की खास बात यह है कि इसमें मजेदार शब्दों का खेल (wordplay) है। “Stressed” को उल्टा पढ़ो तो “Desserts” बन जाता है। यानी टेंशन दूर करने का उपाय मिठाई ही है। अब ये लाइन मिठाई वाले के खुद के दिमाग की उपज है या किसी ने आइडिया दिया, यह तो पता नहीं, लेकिन इतना जरूर है कि मार्केटिंग का तरीका एकदम झकास है।

सोशल मीडिया पर मचा धमाल

जैसे ही इस दीवार की फोटो सोशल मीडिया पर आई, लोगों ने इसे खूब पसंद किया। किसी ने कहा, “गजब लॉजिक है!” तो किसी ने लिखा, “ये तो हमें आज तक नहीं पता था।” वहीं, कुछ अन्य लोगों ने इस तस्वीर के लिए हंसते हुए इमोजी पोस्ट किए।" जबकि, कुछ यूजर्स ने तो यह भी बताया कि यह पेंटिंग जयपुर या जोधपुर की किसी मशहूर मिठाई की दुकान की है। इस पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @meena_abhijeet नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article