Operation during earthquake viral Video: कल रात में आए भूकम्प ने देश के हिस्सों में तेज झटकों को महसूस कराया। काफी जगहों पर इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6 से अधिक नाई गई। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से वीडियो (Viral Video) आ रहे हैं, जिसे सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। इस बीच जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के हॉस्पिटल से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी इन वॉरियर्स को सलाम करेंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको ऑपरेशन थिएटर दिखेगा, जिसमें ऑपरेशन होता हुआ दिखाई देगा। ये उस समय का सीन है, जब देश में भूकम्प के तेज झटकें महसूस किए गए। जब धरती कांप रही थी, तब भी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने मरीजों का साथ नहीं छोड़ा और ऑपरेशन जारी रखा। बीच में लाइट भी चली गई लेकिन फिर भी ऑपरेशन जारी रहा। और अंत में मरीज की जान बचा ली गई। इन वॉरियर्स के लिए एक सलाम तो बनता ही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
भूकम्प के दौरान ऑपरेशन थिएटर का वायरल वीडियो
ट्वीटर पर शेयर किए इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी लाइक्स और कमेंट्स भी किया जा चुका है। इतना ही नहीं, इसे काफी बार रिट्वीट भी किया जा चुका है। वायरल हुए इस वीडियो पर यूजर्स द्वारा अच्छी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली है। इस वीडियो को '@VatsalAdi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
