वायरल न्यूज़

डॉगी के भूखे बच्चों को शख्स ने खिलाया खाना, मां ने दोनों हाथ जोड़कर यूं जताया आभार, Video देख नम हो जाएंगी आपकी आंखें

एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि एक शख्स ने जब डॉगी के बच्चों को खाना खिलाया तो उसकी मां ने अपने अगले दोनों पैरों को जोड़कर उसे धन्यवाद कहा।

Image

मां डॉगी ने शख्स को कुछ यूं कहा धन्यवाद (Instagram/@indian.grid)

सोशल मीडिया पर कई बार हमें ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देख हमारा दिल मोम की तरह पिघल जाता है। हाल में इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग बहुत भावुक हो गए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स सड़क किनारे बैठे कुछ छोटे-छोटे पपी को खाना खिलाते नजर आ रहा है। वे पपी जैसे ही खाना देखते हैं, वे खुशी के मारे उछलने लगते हैं और बहुत ही प्यार से उस खाने को खाते हैं।

ये भी पढ़ें:

शख्स ने कुत्ते के बच्चों को खिलाया खाना

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा यह नजारा आंखों को इतना सुकून दे रहा है कि वीडियो देखने वाले हर एक शख्स के चेहरे पर मुस्कान की लहर दौड़ पड़ती है लेकिन इस वीडियो में असली भावुक पल इसके बाद आता है। जब वह शख्स उन कुत्ते के बच्चों को खाना खिला रहा होता है, तभी उनकी मां धीरे-धीरे उसके पास आती है। वह कुछ पल तक उसे ध्यान से देखती है, जैसे वह उसकी इस दयालुता को महसूस कर रही हो। फिर अचानक वह अपने अगले दोनों पंजे उठाकर खड़ी हो जाती है, ठीक वैसे ही जैसे कोई इंसान हाथ जोड़कर दूसरे को अपना आभार जताता है। इस वीडियो की सबसे खास बात यह रही कि डॉगी ने ऐसे उस शख्स के सामने दो बार अपने दोनों अगले पंजों को जोड़कर उसे धन्यवाद कहा।

वीडियो देख लोगों की आंखें हो गईं नम

वीडियो में यह पल इतना भावुक होता है कि यह नजारा इसे देखने वालों के दिल को छू गया। इस वीडियो को देख अधिकतर लोगों की आंखें नम हो गईं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @indian.grid नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। यह वीडियो देख यह कहा जा सकता है कि सच्ची इंसानियत आज भी जिंदा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article