भारत में गर्मी बढ़ती जा रही है। सूरज अपना रौद्र रूप दिखाने लगा है। देश में पड़ रही भीषण गर्मी लोगों से झेली नहीं जा रही है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए लोग कोई ना कोई उपाय करते नजर आ रहे हैं। गर्मी को हराने के लिए लोग नए-नए तरीके सोच रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक महिला ने गर्मी से निपटने का ऐसा जुगाड़ निकाला कि अब उसकी चर्चा पूरे इंटरनेट पर हो रही है।
ये भी पढ़ें:
गर्मी से निपटने के लिए महिला ने निकाला यह तरीका
बेंगलुरु की रहने वाली इस महिला का नाम प्रिया पाल है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो (Video) शेयर किया, जिसमें वे होटल में चेक इन करती नजर आ रही हैं। इसमें खास बात यह है कि महिला ने होटल का कमरा सिर्फ इसलिए बुक किया था ताकि वह होटल के कमरे में पूरे दिन AC की हवा खा सके और इस भीषण गर्मी से राहत पा सके। महिला ने वीडियो में यह भी बताया कि उसने यह होटल का कमरा अपने घर के पास ही बुक किया था। इस गर्मी में घर बिल्कुल भट्टी बन गया था। ऐसे में घर पर बिना AC के रहना मुश्किल था।
ये भी पढ़ें:
होटल रूम में किया नेटफ्लिक्स एंड चिल
प्रिया ने आगे अपने वीडियो में बताया कि उन्हें लगा था कि इस बार उतनी गर्मी नहीं पड़ेगी और बारिश जल्दी होने लगेगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। गर्मी को देखते हुए प्रिया ने कूलर और AC खरीदने का मन भी बनाया मगर भारी मांग के कारण मार्केट से ये दोनों इलेक्ट्रिक अपलायंस आउट ऑफ स्टॉक थे। ऑनलाइन डिलीवरी में भी कई दिन लग रहे थे। इसे देखते हुए प्रिया ने सोचा कि क्यों ना एक दिन होटल में बिताया जाए। उन्होंने होटल में रविवार को चेक-इन किया, नेटफ्लिक्स देखा, आराम किया और एसी की ठंडी-ठंडी हवा का मजा लिया। प्रिया ने कहा कि होटल के कमरे में ठहरने का उनका फैसला बिल्कुल सही था और इस दौरान उन्हें बहुत राहत मिली।
महिला के इस आइडिया पर लोगों का रिएक्शन
प्रिया के इस वीडियो के वायरल (Viral Video) होते ही लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। जहां कुछ लोगों ने इसे स्मार्ट आइडिया बताया तो कुछ इसे महंगा और पैसा बर्बाद करने वाला तरीका बताया। जबकि कई लोगों ने यह माना कि सच में गर्मी काफी बढ़ गई है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
