इस वक्त IPL का खुमार पूरे भारत के लोगों में देखने को मिल रहा है। शाम होने के बाद मैच स्टार्ट होते ही देश में चारों तरफ IPL की ही चर्चा होने लगती है। सोशल मीडिया पर भी IPL मैच और चीयरलीडर्स के वीडियो चारों तरफ छाए रहते हैं। हाल में IPL से ही जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़के ने 50 हजार रुपए में खरीदे गए IPL मैच की टिकट में मिलने वाली उन सुविधाओं के बारे में बताया, जिनका अनुभव उसने खुद किया।
ये भी पढ़ें:
लड़के ने 50 हजार रुपए में खरीदी IPL की टिकट
वायरल वीडियो में लड़के ने कैमरे में अपने इन सभी अनुभवों को कैद किया और उनके बारे में बताया। सबसे पहले तो लड़के ने अपनी IPL की 50 हजार वाली टिकट को दिखाते हुए कहा कि ये टिकट खुद उसके घर चलकर आई थी यानी टिकट को उसके घर डिलीवर किया गया था। आगे वीडियो में लड़का टिकट लेकर लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच देखने पहुंचता है। जहां उसे सीट VIP लाउंज में मिलती है। स्टेडियम में लड़के को VIP गेट से एन्ट्री मिलती है, जिसके बाद उसे एक पर्सनल असिस्टेंट भी मिलता है जो उसे उसके लाउंज तक ले जाता है। लड़का वीडियो में स्टेडियम के नजारे दिखाते हुए बताता है कि यहां मुझे अमीरों वाली फीलिंग आ रही थी क्योंकि यहां पर चारों तरफ अमीर ही अमीर लोग दिख रहे थे। आगे उसने कहा कि VIP लाउंज के बगल में Owners लाउंज भी था। जिसके अंदर एक से एक बड़े लोग बैठे हुए थे। ऐसे में उधर जाना नामुमकिन सा था।
लड़के ने टिकट के साथ मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया
बाद में लड़का अपने लाउंज से स्टेडियम का व्यू दिखाता है। जहां उसके जस्ट सामने ही IPL में खेलने वाले प्लेयर्स दिख रहे थे। लड़के ने बताया कि उसके लिए यह अब तक का सबसे मंहगा व्यू था। आगे लड़के ने लाउंज में मिलने वाले खाने-पीने की सुविधाओं के बारे में बताते हुए कहा कि यहां पर खाने-पीने की सारी चीजें अनलिमिटेड हैं। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @beingsumit01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
