सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसे देखकर लाखों लोग भावुक हो गए। इस वीडियो में एक महिला व्हीलचेयर पर बैठकर ऑनलाइन फूड डिलीवरी करती नजर आ रही है। जिसे देखने के बाद लोग उसके हौसले और हिम्मत को सलाम कर रहे हैं। जहां आज लोग छोटी-छोटी मुश्किलों के सामने अपने घुटने टेक देते हैं, वहीं इस महिला ने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी चुनौती आपका रास्ता नहीं रोक सकती।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
व्हीलचेयर पर डिलीवरी करती महिला का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि महिला व्हीलचेयर पर बैठी है और उसी व्हीलचेयर के सहारे लोगों तक फूड डिलीवरी पहुंचाने का काम कर रही है। आप देख सकते हैं कि महिला अपने काम को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कर रही है। उसे देखकर यह साफतौर पर पता चल रहा है कि वह किसी पर बोझ नहीं बनना चाहती। वह दूसरों पर बोझ बनने के बजाय अपने दम पर मेहनत करके कमाना और अपने जीवन को सही तरीके से जीना चाहती है।
महिला ने लोगों को सिखाया जिंदगी का सबक
फिलहाल, सोशल मीडिया यह वीडियो (Video) खूब वायरल हो रहा है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वहीं, वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग महिला की मेहनत और हिम्मत की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। वीडियो (Video) पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने यह लिखा है कि यह वीडियो हमें सिखाता है कि मेहनत करने की इच्छा सबसे बड़ी ताकत होती है। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि हर डिलीवरी के पीछे किसी की मेहनत और संघर्ष छिपा होता है, इसलिए हमें डिलीवरी पार्टनर्स का सम्मान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
