एजुकेशन

CGSSB ने निकाली 215 सब इंजीनियर पदों की भर्ती, शॉर्ट नोटिस जारी, मार्च में होगी परीक्षा

CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 215 सब इंजीनियर पदों की भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है, जिसके लिए परीक्षा का आयोजन मार्च 2027 में किया जाएगा।

Image

CGSSB Recruitment 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB), रायपुर ने समूह-1, तृतीय श्रेणी (अभियांत्रिकी सेवा) के अंतर्गत सब-इंजीनियर (Sub-Engineer) पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा सब-इंजीनियर की 215 रिक्तियों को भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। CGSSB द्वारा जारी नोटिस में आवेदन की तिथियों की जानकारी नहीं है, लेकिन इसमें बताया गया है कि परीक्षा का आयोजन मार्च में किया जाएगा। अगर आप भी सिविल, विद्युत और विद्युत/यांत्रिकी शाखाओं में सरकारी इंजीनियरिंग सेवा का अवसर तलाश रहे हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह है कि विस्तृत नोटिफिकेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।

रिक्त पदों का विवरण

शॉर्ट नोटिस के अनुसार कुल 215 सब-इंजीनियर पदों पर भर्ती प्रस्तावित है -

सब-इंजीनियर (सिविल)197 पद
सब-इंजीनियर (विद्युत)17 पद
सब-इंजीनियर (विद्युत/यांत्रिकी)1 पद
CGSSB Recruitment 2026

CGSSB Recruitment 2026

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -Haryana TET 2026 के लिए 27 नवंबर तक पूरा करें आवेदन

कब आयोजित होगी परीक्षा

CGSSB ने भर्ती के लिए जारी नोटिस में बताया है कि सब इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14 मार्च 2027 को होगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद, जो उम्मीदवार इसके लिए सफलतापूर्वक आवेदन करते हैं वह परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।

  • जरूर दस्तावेज पहले से करें तैयार
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल हस्ताक्षर
  • शैक्षणिक दस्तावेज
  • जाति प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • वैध फोटो आई़डी

नोट - उम्मीदवारों को सलाह है कि अपना श्रेणी प्रमाण पत्र की वैधता चेक करें और आवश्यकता होने पर उसे तुरंत रि-न्यू करवाएं, ताकि आवेदन के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।

आधिकारिक वेबसाइट से कर पाएंगे आवेदन

बता दें कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in से एप्लाई कर पाएंगे। इसके साथ ही भर्ती के संबंध में विस्तृत नोटिफिकेशन भी आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। इसमें आवेदन की तिथि, एलजीबीटी, परीक्षा का सिलेबस और डेट, आवेदन शुल्क और भर्ती से संबंधित अन्य शर्तों का पूरा विवरण दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह है कि वह समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट जरूर चेक करें। आयोग द्वारा विस्तृत नोटिस जारी करने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article