Viral Video: सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो इन दिनों तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक पलक झपकते ही सांपों को पकड़ लेता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह युवक अब तक सैकड़ों सांपों और विषखोपड़ा को पकड़ चुका है। वीडियो में आप युवक के हाथों में सांप देख सकते हैं। जहां लोग सांप को अपने सामने देखकर ही भाग खड़े होते हैं, वहीं आप देख पाएंगे कि युवक ने बड़ी आसानी से सांपों को पकड़ा हुआ है।
युवक का वीडियो वायरल
वीडियो में दिख रहा युवक उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का रहने वाला है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि युवक सांपों से खेलता नजर आ रहा है।युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स हैरान हैं। आपको बता दें कि यह युवक पलक झपकते ही सांपों को पकड़ने में माहिर है। देखें वीडियो-
युवक हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे का रहने वाला है। बताया जाता है कि अब तक युवक हजारों सांप और विषखोपड़ा को पकड़कर जंगल में छोड़ चुका है। बताया जा रहा है कि युवक के इस हैरतअंगेज कारनामे को देखकर लोग अचंभित रह जाते है। युवक लोगो की सूचना पर सांप पकड़ने पहुंचता है।
