वायरल न्यूज़

कपल को शादी पर दोस्तों ने गिफ्ट की ऐसी फोटो, देखते ही शर्म से मुंह छुपाने लगी दुल्हन

शादी से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कपल के दोस्तों ने उन्हें शादी पर एक ऐसी तस्वीर गिफ्ट की जिसे देखते ही दुल्हन शर्म से मुंह छुपाने लगी।

Image

शादी में कपल को गिफ्ट देते हुए उनके दोस्त (Instagram/@gyanclasss)

शादी-विवाह का सीजन चल रहा है। आए दिन सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ इमोशनल वीडियो होते हैं तो कुछ हंसी-मजाक वाले होते हैं। हाल में ऐसा ही शादी का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि शादी के दौरान एक कपल को उनके दोस्तों ने कुछ ऐसा गिफ्ट किया जिससे दुल्हन शर्म से मुंह छुपाने लगी।

जब स्टेज पर आए कपल के दोस्त

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के दौरान स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन अतिथियों से मुलाकात कर उनके शुभकामनाएं और आशीर्वाद ले रहे हैं। इसी बीच कपल के कुछ स्कूल टाइम के फ्रेंड स्टेज पर आ जाते हैं और उन्हें एक फोटो फ्रेम गिफ्ट करते हैं। फोटो फ्रेम के मिलते ही सबसे पहले दुल्हन ही उसके रैपर को फाड़ती है और तस्वीर देखती है। जैसे ही दुल्हन उस तस्वीर को देखती है, वह शर्म से लाल हो जाती है।

फोटो देखते ही शर्म से लाल हो गई दुल्हन

दरअसल, इस फोटो फ्रेम में कपल के स्कूल टाइम की फोटो थी, जिसमें दूल्हा-दुल्हन अपने स्कूल के दिनों में एक साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। फोटो को देख इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस कपल की लव मैरिज हो रही है। शादी के इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @gyanclasss नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया

वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर सैकड़ों लोगों के कमेंट्स भी आ चुके हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "कपल के यह अनमोल पल हमेशा याद रहेंगे।" दूसरे ने लिखा, "ये तो स्कूल वाला लव है।" तीसरे ने लिखा, "स्कूल के जो कुछ दोस्त हमेशा खुशी और गम में टिके रहते हैं, वो यही हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article