वायरल न्यूज़

कलयुग का शकुनी! लूडो डाइस से मनचाहे नंबर ले आता है यह शख्स, यकीन ना हो तो देख लें यह Video

लूडो खेलते कुछ दोस्तों का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक शख्स अपने डाइस फेंककर मनचाहे नंबर लाकर दिखा रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग उस शख्स को कलयुग का शकुनी बता रहे हैं।

Image

लूडो खेलता शख्स (Instagram/@chachaghaffar007)

कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देख लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाते। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को लूडो के पासे को फेंककर मनचाहे नंबर लाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स अपने दोस्तों के साथ बैठकर लूडो खेल रहा है और इस दौरान वह लूडो के डाइस से मनचाहे नंबर लाकर दिखा रहा है।

1 लाने को बोला और डाइस पर आ गया वही नंबर

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लूडो खेलने के दौरान शख्स का एक दोस्त डाइस से नंबर पांच लाने का दावा कर रहा है। लेकिन डाइस से उसके ये नंबर नहीं आ पाते। इस पर शख्स अपना दावा ठोंकता है और कहता है कि वह इस चाल में डाइस पर नंबर एक लेकर आएगा और जैसे ही वह डाइस फेंकता है वैसे ही उस पर 1 नंबर आ जाता है। यह देख शख्स को अपनी खुशी का ठिकाना नहीं रहता और वह उछल-कूद करते हुए अपनी जीत का जश्न मनाने लगता है। जीत का जश्न मनाते हुए शख्स की दमदार हंसी का हर कोई कायल हुए जा रहा है। उसकी खुशी को देख ऐसा लग भी रहा जैसे उसके अंदर शकुनी की आत्मा आ गई हो।

वीडियो देख दंग रह गए लोग

शख्स के इस चमत्कारी चाल को देख उसके अन्य दोस्त अचंभित रह जाते हैं और उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @chachaghaffar007 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोग उस शख्स को कलयुग का शकुनी मामा बता रहे हैं। वहीं कई लोग शख्स की खतरनाक हंसी की तारीफ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article