वायरल न्यूज़

VIDEO: इस मुर्गी ने बदल डाला कुदरत का निजाम, आसमान में भरते दिखी लंबी उड़ान

अगर इच्छाशक्ति हो और आलस छोड़ने की एक कोशिश हो तो बड़े से बड़े चमतकार हो जाते हैं। हाल में इसी बात को साबित करता एक मुर्गी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

उड़ती हुई मुर्गी का वीडियो हुआ वायरल (X/@Rainmaker1973)

अगर आपसे पूछा जाए कि क्या मुर्गी उड़ती है? तो इसका जवाब भी आपके पास यही होगा कि नहीं मुर्गी भला कब से उड़ने लगी। कई लोग कहेंगे कि मुर्गी उड़ती तो है लेकिन वह उड़ने में थोड़ी कंजूसी करती है और थोड़ी ही दूर तक उड़ती है मगर उसकी यह उड़ान फड़फड़ाने और उछलने जैसे होती है।

लंबी उड़ान भरते हुए दिखी मुर्गी

ऐसे में इन सभी बातों के बीच अगर आपको कोई मुर्गी आसमान में बादलों को चीरते हुए लंबी उड़ान भरती दिख जाए तो आपका रिएक्शन क्या होगा। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों के दिमाग का फ्यूज ही उड़ गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मुर्गी किसी के घर की बालकनी पर टहल रही है। इतने में घर का ही एक सदस्य उसे उड़ाने की कोशिश करते दिख रहा है।

वीडियो देख उड़ा लोगों के दिमाग का फ्यूज

मुर्गी को जान का खतरा महसूस होते ही बालकनी से उड़ान भरी और किसी पक्षी की तरह उड़ते हुए दूर की सोसायटी में बने एक बिल्डिंग की बालकनी पर जा बैठी। इस वायरल वीडियो को देख लोग हैरान रह गए क्योंकि मुर्गी का इस तरह लंबी उड़ान भरना कुदरत के निजाम को बदलने जैसा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के अटाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है।

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

वीडियो को देखने के बाद इस पर सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "कभी-कभी आलस छोड़ने से भी चमत्कार हो जाते हैं।" दूसरे ने लिखा, "यह वीडियो साबित करता है कि मुर्गियां उड़ सकती हैं लेकिन बस वे आलसी होती हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article