मुंबई की सड़कों पर ऑटो मिलना मुश्किल हो या न हो, लेकिन मनोरंजन आपको जरूर मिल जाएगा। जिसके वीडियो और तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है। मगर इस बार सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है। उसने लोगों के हंसी का डोज पूरा कर दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह तस्वीर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @emoboisofindia नाम के अकाउंट से इस तस्वीर को शेयर किया गया है। हालांकि असल में इस तस्वीर को सबसे पहले इंस्टाग्राम यूजर अंतरा भिड़े (@berrytartsy) ने शेयर की थी। दरअसल, अंतरा मुंबई में एक ऑटो में बैठीं थीं और तभी उनकी नजर अपने सामने चिपके नीले रंग के कागज पर पड़ी। जहां एक नोटिस चस्पा किया गया था। अतंरा ने अपने कैमरे का फोकस उस नोटिस पर किया और एक तस्वीर क्लिक कर ली। जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। नोटिस में ऑटो वाले ने अपनी सवारियों से आग्रह करते हुए कुछ हिदायतें दी हैं। जिसकी पूरी एक लंबी लिस्ट है।
ऑटो पर लगी नोटिस पर क्या लिखा है?
ऑटो में लगे इस नोटिस में ऑटो ड्राइवर की एक फोटो लगी हुई है साथ में उसकी इंस्टा आई डी @Shaikh ramzu135 लिखी हुई है। नीचे लिखा है- "याद रखना लड़कियों… इस ऑटो में बैठने से पहले लड़कियां दुपट्टा ओढ़ें या खुद को ढकें।" इसके अलावा इस नोटिस में एक और सख्त हिदायत दी गई थी और लिखा था कि, "मेरे ऑटो रिक्शा में किस करना मना है।" नोटिस पर लिखी गई इसी बात ने पूरे सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। नोटिस के सबसे नीचे किसी रिज्यूमे की तरह 10 साल ऑफिस वर्क, ऑफिस बॉय, जश्न ब्रैंड वेयरहाउस एडमिन जैसे करियर प्रोफाइल भी लिखी गई है। जिसे देख ऐसा लग रहा है जैसे ऑटो वाले ने अपनी LinkedIn प्रोफाइल भी नोटिस में चिपका दी है।
वीडियो पर आए लोगों के मजेदार कमेंट्स
ऑटो वाले के इस नोटिस की तस्वीर फिलहाल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिस पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "भाई, ये ऑटो है या संस्कार भवन?" दूसरे ने लिखा, "लगता है भाई ने अपनी लाइफ में बहुत अनुभव झेला है।" तीसरे ने लिखा, "भाई ने तो इंस्टा ID भी दे दी, मार्केटिंग में कोई कमी नहीं।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
