वायरल न्यूज़

Viral: एक पिता को बेटी से ज्यादा प्यार और कोई नहीं कर सकता, इसका जीता जागता प्रमाण है यह वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 25, 2023, 10:18 AM IST

फेसबुक पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बेटी अपने पिता को काम करता हुआ देख उसे पंखा से हवा देने लगती है। पिता-पुत्री के इस प्रेम भरे रिश्ते को दर्शाता यह वीडियो कितना प्यारा होगा, यह इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है। आप भी देखें...

Image

बाप बेटी का प्रेम भरा दृश्य (Photo Credit - Facebook)

KEY HIGHLIGHTS
  • पिता कर रहा था खेत में काम
  • बेटी ने चलाया हाथ से पंखा
  • वीडियो हो रहा वायरल

Father and Daughter Viral Video: एक पिता और बेटी का प्यार कितना पवित्र और कितना प्यारा होता है, इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है। बचपन से हम अपने माता-पिता और आस-पड़ोस से सुनते आ रहे हैं और देखते आ रहे हैं कि किस प्रकार से एक बेटी अपने पिता के लिए कितना कुछ करती है। सोशल मीडिया पर भी ऐसे तमाम वीडियो (Viral Video) आपको मिल जाएंगे, जिसमें पिता-पुत्री के प्रेम भरे रिश्ते को दिखाया जाता है।

आज हम जिस वीडियो की बात करने जा रहे हैं, उस वीडियो की कहानी भी कुछ यही है। इस वीडियो को देखने के बाद शायद आपके आंखों आंसु भी जाए। और हां, वीडियो देखने के बाद आप ये बात जरूर कहेंगे कि बिटिया हो तो, ऐसी ही हो। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक पिता खेत में काम कर रहा है, जिसे उसकी बेटी से देखा नहीं जाता है और वह पंखा चलाने लगती है। अरे भाई.. हाथ वाला पंखा, जिसे गांव में आप लोगों ने देखा ही होगा। इस वीडियो में एक बेटी अपने पिता से कितना प्यार करती है, यह आप देख सकेंगे।

बाप-बेटी का प्रेम भरा वीडियो वायरल

फेसबुक पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Facebook Viral Video) को अब तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। वायरल हुए इस वीडियो पर यूजर्स द्वारा काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली है। एक यूजर ने लिखा है कि बेटी तो सिर्फ़ बेटी ही होती हैं बाप को सबसे ज़्यादा प्यार बेटी से ही होता है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने कहा कि बहुत खूब बहुत खूब माशा अल्लाह। इस वीडियो को 'JagBani' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article