वायरल न्यूज़

Viral Video: बाल-बाल बचे वैन में बैठे लोग, नहीं 'हाथी महाराज' ने तो मन बना ही लिया था

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 25, 2023, 08:15 PM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक हाथी सड़क पर आ रही एक वैन को रोकने की कोशिश की। इतना ही नहीं, उसने गाड़ी पर अटैक भी कर दिया और गाड़ी को पलटने की कोशिश की। इसके बाद गाड़ी की शीशा टूट गया है तब तक वैन में बैठे सभी लोग वहां से भाग निकले।

Image

हाथी ने किया वैन पर हमला, बच निकले लोग (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाल-बाल बचे वैन में लोग
  • हाथी ने तोड़ दिया दरवाजे का शीशा
  • जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Elephant Attack on Van Viral Video: यात्रा जिंदगी का एक ऐसा मोड़ है, जो अच्छे और बुरे दोनों एक्सपीरियंस देता है। कई बार यात्रा के दौरान इतने बुरे सबक मिल जाते हैं कि दुबारा मन ही नहीं करता कि कहीं घूमने जाएं। कुछ ऐसा एक्सपीरियंस इस वीडियो में दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद आप भी भगवान से यही दुआं करेंगे कि किसी के साथ भी ऐसा न हो।

दरअसल, कई बार यात्रा के दौरान हमें जंगली रास्तों से गुजरना पड़ता है, शायद आप सभी ने भी ऐसा अनुभव अपनी जिंदगी में एक बार तो जरूर ही किया होगा। जहां आपको रास्ते में कोई जानवर या पशु दिख गया हो। तब तक ये रास्ता आपको मजेदार और रोमांचक सा लगता है। लेकिन जब आप पर उनके द्वारा हमला कर दिया गया है। कोई हाथी या शेर सामने आ गया हो और आपको जाने न दे रहा हो, तब तो पूछिए ही मत, बस उस समय भगवान की ही याद आती है। बिल्कुल ऐसा ही इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक वैन से कुछ लोग जंगली रास्तों से गुजर होते हैं लेकिन तभी एक हाथी आ जाता है और फिर वैन वालों को परेशान करने लगता है। इतना ही नहीं, वैन को धक्का मारकर पलटने की कोशिश भी करता है। वैन तो नहीं पलटती लेकिन वैन का शीशा जरूर टूट जाता है। इसके बाद किसी तरह से वे लोग जान बचाकर वहां भाग निकलते हैं। ये वीडियो देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।

हाथी का गाड़ी पर हमले का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों ने कई सारी प्रतिक्रियाएं दी है। इसमें से एक यूजर ने चटकारे लेते हुए कहा कि 'मुझे लगता है कि ड्राइवर के लिए वहां रुककर पार्किंग शुल्क देना आवश्यक है'। वहीं, दूसरे यूजर ने मस्ती करते हुए लिखा कि 'आप उस स्नैक टोल का भुगतान करने वाले हैं या फिर कुछ और'। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 'animal.worlds11' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article