वायरल न्यूज़

"किराए के AC से ठंडी हवा नहीं, सिर्फ बिजली बिल आता है", Video में लड़की ने Rental AC को बताया स्कैम

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उसका दावा है कि रेंटल AC एक तरह से स्कैम है।

Image

लड़की ने वीडियो में रेंटल AC को एक तरह का स्कैम बताया (X/@imTrueIndia1)

गर्मी का मौसम है और इस प्रचंड गर्मी में लोग बिना AC और कूलर के रह ही नहीं पाते। जो लोग अपने घरों से बाहर PG या किराए के कमरे में रहते हैं। वे रेंटल AC का इस्तेमाल करते हैं। जहां आपसे पूरे गर्मी के महीनों के लिए AC का किराया ले लिया जाता है और बदले में पुरानी AC लगा दी जाती है, ताकि आप इस गर्मी के मौसम में चिल रहें लेकिन हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो (Viral Video) में एक लड़की ने इस रेंटल AC सिस्टम को पूरी तरह से एक स्कैम बताया है। लड़की का दावा है कि उसने अपने किराए के रूम में जो रेंटल AC लगवाया था उससे ठीक से हवा तक नहीं आती, जबकि हर महीने बिजली बिल बढ़कर जरूर आता है। फिलहाल लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

लड़की ने रेंटल AC को बताया एक स्कैम

गर्मी के मौसम में लोग अपने घरों में AC इसलिए लगवाते हैं ताकि वे सुकून से अपने घर में रह सकें। मगर एक लड़की का सुकून में तब खलल पड़ गया जब उसके रूम में लगा AC खराब निकला। वायरल वीडियो ()0 में आप लड़की को यह कहते हुए सुन सकते हैं कि रेंटल AC एक तरह से स्कैम है, जिसमें लोग खराब AC को आपके घर में टांगकर चले जाते हैं और बदले में आपसे उसका किराया भी वसूल लेते हैं। लड़की रूम में लगे AC के तरफ कैमरा दिखाते हुए बताती है कि मैंने रेंटल AC लगवाया था लेकिन ये ठीक से हवा तक नहीं देता। लड़की इसे चेक करने के लिए AC के सामने एक पन्ना रखकर दिखाती है कि उसके AC से बिल्कुल भी हवा नहीं आती।

"भले कूलर ले लेना मगर रेंटल AC मत लगवाना"

लड़की वीडियो में आगे नसीहत देते हुए कहती है कि तुम भले ही कूलर खरीद लेना या डाउन पेमेंट करके नया AC ले लेना लेकिन कभी भी रेंटल AC मत लगवाना। रेंटल AC लगवाने से अच्छा होता कि मैं कूलर खरीद लेती। वीडियो में लड़की का गुस्सा सांतवें आसमान पर दिख रहा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @imTrueIndia1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां कई लोग लड़की के इस बात से सहमत नजर आ रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article