वायरल न्यूज़

Video: पहली बार देखा पुरानी बस का ऐसा इस्तेमाल, इस क्रिएटिव आइडिया ने जीता पूरे इंटरनेट का दिल

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक पुरानी बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया है और उसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि अब लोग उसी के अंदर बैठकर बस का इंतजार करते हैं।

Image

पुरानी बस से बना दिया बस स्टॉप (X/@Thebestfigen)

'कबाड़ ही भविष्य का खजाना है', ऐसा आपने कई लोगों के मुंह से सुना होगा। काफी हद तक यह बात सही भी है क्योंकि आज लोग कबाड़ का ही बिजनेस करके लाखों-करोड़ों कमा रहे हैं। कबाड़ में चीजों को फेंकने के बजाय उसे रियूज यानी दोबारा इस्तेमाल करने का आइडिया लोगों के पैसे तो बचाता ही है साथ में उन्हें क्रिएटिव भी बनाता है। हाल में एक ऐसा ही आइडिया इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे लोग बहुत पसंद भी कर रहे हैं।

पुरानी बस को बना दिया बस स्टॉप

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूर खड़ा एक व्यक्ति अपने कैमरे से एक ठहरी हुई बस का वीडियो दिखा रहा है। जैसे ही वह उसके नजदिक जाता है, यह बस एक बस स्टॉप की तरह दिखने लगती है। दरअसल, यहां एक पुरानी और बेकार पड़ी बस को फेंकने के बजाय उसे एक बस स्टॉप में बदल दिया गया था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुरानी बस को काटकर उसे एक छोटा सा बस स्टॉप बना दिया गया है। जहां लोगों के बैठने के लिए कुछ कुर्सियां लगी हुई हैं। इसे ठीक एक बस स्टॉप की तरह ही डिजाइन किया गया है। यानी जो बस पहले चलती थी, अब वही बस लोगों के इंतजार की जगह बन गई है। इससे अच्छा एक पुरानी बस का इस्तेमाल शायद ही कुछ हो सकता है।

ये भी पढ़ें:

लोगों को पसंद आया यह क्रिएटिव आइडिया

चीजों को कबाड़ में फेंकने के बजाय कुछ क्रिएटिव तरीके से उनका दोबारा इस्तेमाल करना लोगों की समझदारी और उनकी क्रिएटिविटी को बेहतर ढंग से दिखाता है। इससे पुराने सामान का सही इस्तेमाल भी हो जाता है। अब जैसे इस पुरानी बस को काटकर इसे बस स्टॉप बनाने से लोगों को बैठने के लिए अच्छी जगह मिल गई, साथ ही धूप और बारिश से भी बचाव हो गया। इसके अलावा यह पर्यावरण के लिए भी अच्छा है। पुरानी चीजों को फेंकने के बजाय उनका दोबारा इस्तेमाल (reuse) करना पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद होता है। इस तरह के छोटे-छोटे क्रिएटिव आइडियाज़ कचरे को कम करने में मदद करते हैं।

यह इनोवेटिव आइडिया देख लोगों का दिल खुश हो गया। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Thebestfigen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 19 हजार लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article