वायरल न्यूज़

VIDEO: शादी में दिखा रॉयल एंट्री का जलवा, दूल्हा हेलीकॉप्टर से लेने पहुंचा दुल्हन, देखने वालों की लगी भीड़

मेरठ में एक शादी इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुआ और फिर दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर आया। जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Image

दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर आया (Times Now Navbharat)

आमतौर पर बारात गाड़ियों या घोड़ी से जाती है, लेकिन एक दूल्हा आसमान से अपनी दुल्हन लेने पहुंचा। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, मेरठ में एक शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। वजह है इस शादी का अनोखा अंदाज। यहां दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए हेलीकॉप्टर से बारात लेकर गया और फिर उसी हेलीकॉप्टर से दुल्हन को अपने घर लेकर आया।

हेलीकॉप्टर में बैठकर दुल्हन को लाया दूल्हा

वीडियो (Video) को लेकर बताया जा रहा है कि यह शादी खरखोड़ा के रहने वाले अनिल त्यागी के बेटे केशव त्यागी और हापुड़ के सिखेड़ा गांव के निवासी उदित त्यागी की बेटी मानसी की थी। गुरुवार को खरखौदा में सत्यवीर त्यागी स्टेडियम पर शाम छह बजे हेलीकॉप्टर पहुंचा। जहां दूल्हा अपने परिवार के साथ हेलीकॉप्टर में बैठकर बारात लेकर हापुड़ पहुंचा। शादी की सभी रस्में रात में पूरी हुईं। इसके बाद शुक्रवार सुबह 7 बजे दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर वापस मेरठ पहुंचा। जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव में उतरा, वहां लोगों की भीड़ लग गई। हर कोई इस खास पल को अपने मोबाइल में कैद करने लगा। दूल्हा-दुल्हन का जोरदार स्वागत किया गया और सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

दूल्हे के चाचा का था हेलीकॉप्टर से विदाई का आइडिया

बताया जा रहा है कि यह आइडिया दूल्हे के चाचा हरीश त्यागी का था, जिन्होंने हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लाने का सुझाव दिया। परिवार को यह आइडिया पसंद आया और फिर हेलीकॉप्टर बुक कर लिया गया। इस पूरे कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति भी ली गई थी, ताकि सब कुछ सुरक्षित तरीके से हो सके। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है और लोग इस अनोखी शादी की खूब तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article