वायरल न्यूज़

Video: तपती धूप में साइकिल पर निकले फिरंगी को देख दादाजी ने घर ले जाकर पिलाई छाछ, मेहमाननवाजी ने जीता विदेशी का दिल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारत की असली पहचान मेहमाननवाजी की एक खूबसूरती झलक रही है।

Image

विदेशी शख्स को छाछ पिलाते नजर आए दादाजी (Instagram/@findingduncan)

अतिथि देवो भवः – मेहमान भगवान होता है। हमारे देश भारत में हमेशा से यह हमारी संस्कृति रही है। जब भी कोई मेहमान किसी के यहां आता है तो उसके स्वागत में कोई कमी ना रह जाए इसलिए लोग पूरी तरह से अपने आप को समर्पित कर देते हैं। हाल में ऐसी ही मेहमाननवाजी इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखने को मिला। जहां एक दादाजी ने बाहर तपती धूप में साइकिल से कहीं जा रहे यात्री को देख अपने घर पर आमंत्रित किया और उसे ठंडी-ठंडी छाछ पिलाई।

विदेशी शख्स को दादाजी ने अपने घर बुलाया

वायरल वीडियो (Viral Video) में दिख रहे विदेशी शख्स का नाम Duncan Evans है। जो इस वक्त साइकिल से भारत के गांवों में घूम रहे हैं। ऐसे ही अपने सफर पर निकले डंकन ने एक गांव में एक बुजुर्ग आदमी से रास्ता पूछा। गर्मी काफी तेज थी, ऐसे में बुजुर्ग दादाजी उस विदेशी साइकिल यात्री को अपने घर पर छाछ पीने के लिए आमंत्रित करते हैं और बोलते हैं कि, “घर आओ, छाछ पी लो।”

घर पर ले जाकर पिलाई ठंडी छाछ

यह सुनकर विदेशी थोड़ा हैरान हो जाता है और पूछता है, “अभी?” लेकिन बुजुर्ग बिना किसी झिझक के उसे अपने घर चलने को कहते हैं। इसके बाद डंकन उनके साधारण से बने घर में जाते हैं, जहां उन्हें ठंडी-ठंडी घर की बनी छाछ पीने को मिलती है। जैसे ही डंकन छाछ का पहला घूंट पीते हैं, उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आती है। वह मुस्कुराते हुए कहते हैं कि यह बहुत स्वादिष्ट है।

गांव की छाछ ने जीत लिया विदेशी का दिल

आगे वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि छाछ पीने के बाद डंकन उस बुजुर्ग के घर से निकलते हैं और साइकिल से फिर अपने सफर पर निकल पड़ते हैं। इस दौरान वे अपने इस अनुभव को शेयर करते हुए कहते हैं कि भारत के लोग बहुत ही अच्छे हैं। उन्हें अभी एक सबसे दयालु इंसान मिला। इस वायरल वीडियो को डंकन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @findingduncan से शेयर किया है। साथ ही उन्होंने अपने इस वीडियो के कैप्शन में दादाजी के लिए भी कुछ लिखा है, "भारत में उसे सबसे दयालु इंसान मिला।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article