महंगी और स्टाइलिश बाइक पाते ही अधिकतर लोगों पर स्टंटबाजी का भूत सवार हो जाता है। उन्हें लगता है कि वे ऐसा करके बहुत कूल लगेंगे, मगर अब उन्हें यह कौन बताए कि इस कूलनेस के चक्कर में कई बार उनका पोपट भी बन जाता है। कुछ इसी सोच के साथ एक लड़का नई, महंगी और स्टाइलिश बाइक से स्टंट करने कीचड़ भरे दलदल में बाइक लेकर कूद पड़ा। मगर होना यहां भी वहीं था, भाई का बहुत ही बुरी तरह से कट गया और जो औरा (Aura) दिखाने की कोशिश थी वह भी नाकामयाब रही। फिलहाल लड़के का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग हंसते-हसते लोटपोट हो गए।
दलदल में फंसी लड़के की बाइक
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि लड़का एक महंगी बाइक लेकर दलदल भरे रास्ते से गुजरने की कोशिश करता है। मगर इसी कोशिश में अभी वह कुछ ही दूर गया होता है, तभी उसकी बाइक उस कीचड़ भरे दलदल में फंस जाती है। उसके इस स्टंट को देखने के लिए गांव भर के लोग इकट्ठा हुए थे लेकिन दलदल ने उन सबके सामने उसकी सारी इज्जत पर कीचड़ उछाल दी। लड़का लाख कोशिश करता रहा बाइक को उस दलदल से निकालने की मगर वह बाइक धीरे-धीरे और भी अंदर धंसते चली गई। एक समय आया जब वह लड़का बाइक पर खड़े होकर उसे कीचड़ से निकालने की कोशिश करते दिखा। कई कोशिशों के बाद भी बाइक आखिर में नहीं निकली और वीडियो इसी प्वाइंट पर खत्म हो जाता है। आगे वह बाइक दलदल से निकली या नहीं, अगर निकली तो कैसे निकली, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
वीडियो देख लोगों ने खूब उड़ाया लड़के का मजाक
इस वायरल और मजेदार वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @Nalanda_index नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। साथ ही कई लोगों ने इस पर कमेंट कर अपने मजेदार प्रतिक्रिया दी है। जैसे एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "लड़का बांवला हो गया है।" दूसरे ने लिखा, "जिसने भी इसे उकसाया उसको पाप लगेगा।" तीसरे ने लिखा, "किसी ने बदर के हाथ में नारियल थमा दिया था।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
