कई बार सोशल मीडिया पर इंजीनियरिंग के कुछ ऐसे नमूने देखने को मिलते हैं, जिन्हें देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। हाल में कुछ ऐसा ही एक नमूना इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिला। जहां सड़क से नीचे उतरने और ऊपर चढ़ने के लिए बनाई गई एक सीढ़ी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
कारीगर ने ये कैसी सीढ़ियां बनाकर रख दी
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @symplyDAPO नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो (Video) में दिखाया गया है कि एक युवक बड़े ही मजेदार अंदाज में उन सीढ़ियों की जीनियस डिजाइन को समझाता नजर आता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये सीढ़ियां दीवार से बिल्कुल चिपकाकर बनाई गई हैं। जो देखने में बिल्कुल सामान्य नहीं लग रही हैं। इनके स्टेप्स की ऊंचाई भी काफी ऊंची है। इसे देख ऐसा लग रहा जैसे किसी ने सीढ़ी नहीं बल्कि कंक्रीट की कोई लैडर बना दी हो।
सीढ़ियों को देखने के बाद लोगों का रिएक्शन
इसके बाद युवक खुद इन सीढ़ियों पर चढ़कर दिखाता है और हर कदम पर सावधानी बरतता है। वह हंसते हुए कहता है कि इंजीनियर ने ऐसा डिजाइन बनाया है कि उस पर चढ़ना ही एक खास तरह का चैलेंज है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाएं। लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कोई कह रहा है, ये सीढ़ियां नहीं, अग्निपरीक्षा हैं।”, तो कोई इसे “स्वर्ग की सीढ़ियाँ” बता रहा है। कुछ लोग तो मजाक में इंजीनियर को अवॉर्ड देने की बात भी कर रहे हैं। हालांकि, कई लोगों का यह भी मानना है कि इन सीढ़ियों का ऐसा डिजाइन जानबूझकर बनाया गया है। जो इस खास जगह के लिए बनाई गई हों, लेकिन ज्यादातर लोगों को ये एक अजीब और असुविधाजनक डिजाइन लग रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
