वायरल न्यूज़

चलती ट्रेन से लटक कर स्टंट करते दिखा लड़का, वीडियो देख लोगों ने दी बेल्ट ट्रीटमेंट की सलाह

चलती ट्रेन से लटककर स्टंट करते हुए एक लड़के का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों ने वीडियो के कमेंट बॉक्स में अपनी नाराजगी जाहिर की है।

ट्रेन के दरवाजे से लटक स्टंट करता लड़का

ट्रेन के दरवाजे से लटक स्टंट करता लड़का (X/@gharkekalesh)

सोशल मीडिया पर स्टंट के वीडियो आए दिन सामने आते रहते हैं। कई बार तो इन वीडियो में स्टंट के चक्कर में हुए हादसे भी देखने को मिलते हैं। पुलिस इन स्टंटबाजों पर कार्रवाई भी करती है लेकिन लोगों पर इनका कोई भी असर पड़ता नहीं दिख रहा है। हर रोज कोई ना कोई हैरतअंगेज और खतरनाक करामात कर सोशल मीडिया पर वायरल होने की फिराक में रहता है।

ट्रेन से लटक खतरनाक स्टंट करते दिखा लड़का

हाल में एक ऐसे ही स्टंटबाज लड़के का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि लड़का मुंबई की लोकल ट्रेन के दरवाजे से झूलते हुए खतरनाक स्टंट कर रहा है। लड़के की एक चूक भी उसके लिए जानलेवा साबित हो सकती है, फिर भी वह इस खतरे को नजरअंदाज कर मजे से स्टंट कर रहा है।

जरा सी चूक पर जा सकती है जान

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़के की एक टांग ट्रेन के दरवाजे पर अड़ी हुई है और दूसरी टांग से वह प्लेटफॉर्म पर फिसल रहा है। ट्रेन अपनी पूरी रफ्तार में चल रही है लेकिन लड़का बेखौफ होकर इस जानलेवा स्टंट को करते नजर आ रहा है। उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं है कि उसकी एक चूक की वजह से उसकी जान भी जा सकती है या फिर जीवन परिवर्तनीय हादसा भी हो सकता है।

वीडियो देख भड़के लोग

इस खतरनाक वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट बॉक्स में अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। जहां कुछ लोगों ने ऐसे स्टंटबाजों को बेल्ट ट्रीटमेंट देने की सलाह दी, तो कुछ लोगों ने प्रशासन से इन पर कार्रवाई करने की मांग की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
Pankaj Yadav author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article