वायरल न्यूज़

Video: बच्चे के ऊपर गिर जाती घर की छत! लेकिन यमराज से लड़कर अपने बेटे को बचा लाई मां, देखकर कांप उठेंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 24, 2023, 07:58 AM IST

Viral Video: घर की छत गिरने से कुछ सेकंड पहले ही मां को अहसास हो जाता है। फिर वह दौड़ते हुए जाती है और मौत के मुंह से अपने बच्चे को निकालकर लाती है। यह वीडियो देखकर खुद यमराज भी कंफ्यूज हो गए होंगे।

Image

मां ने बच्चे को बचाया (ट्विटर)

Viral Video: मां इस दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा होती है। यूं ही धरती पर मां को भगवान का दर्जा नहीं दिया गया है। बड़ी से बड़ी मुसीबत से मां अपने बच्चे को चुटकी में निकाल लाती है। यहां तक कि मां अपने बच्चे को मौत के मुंह से भी बाहर ले आती है और जरूरत पड़ने पर यमराज से भी लड़ जाती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर पहले तो आपका कलेजा मुंह को आ जाएगा, लेकिन अंत देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप

इंटरनेट पर वायरल हुआ यह दिल दहला देने वाला वीडियो कंबोडिया से सामने आया है। यहां एक मां अपने बच्चे की जान ऐसे बचाती है, जिसे देखने वाली की हालत खराब हो गई। आप देख सकते हैं कि घर की छत गिरने से कुछ सेकंड पहले ही मां को अहसास हो जाता है। इसके बाद वह दौड़ते हुए जाती है और मौत के मुंह से अपने बच्चे को निकालकर लाती है। घटना 3 जुलाई को कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में हुई। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मां अपने एक बच्चे को गोद में ली हुई है। वहीं तीन छोटे बच्चे भी उसके साथ नजर आ रहे हैं। तभी मां को अपने सबसे छोटे बच्चे की जोर-जोर से रोने की आवाज सुनाई देती है। इसके बाद मां अपने सारे बच्चों को पकड़कर भागने लगती है और बेबी वॉकर में बैठा जो बच्चा पीछे छूट जाता है, उसे बचाने के लिए तेजी से खींचती है। इसके बाद धड़ाम से घर की छत गिर जाती है। सीसीटीवी में सामने आता है कि छत गिरने से पहले ही सारे बच्चे और मां बच जाते हैं। वीडियो को @Warm_Talking नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article