वायरल न्यूज़

VIDEO: क्या आपने कभी जानवरों के 'शाहरुख खान' को देखा है? हर समय फैलाए रहता है बाहें, कारण है बेहद खास

VIDEO: इस धरती पर कई तरह के जीव पाए जाते हैं। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसे जीव के बारे में बताएंगे, जिसे जानवरों का 'शाहरुख खान' कहा जाता है।

Image

जानवरों का शाहरुख खान

VIDEO: इस दुनिया में एक से एक अनोखी चीजें मौजूद हैं। इंसान हो या फिर जानवर सब में आपको कुछ ना कुछ अलग जरूर देखने को मिलता है। कुछ चीजों को हम रोजमर्रा की जिंदगी में देखते हैं, कुछ के बारे में हमलोग दूसरों से सुनते हैं। जबकि, कुछ चीजों से अब तक अनजान हैं। हालांकि, समय-समय पर कई खुलासे होते रहते हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे जीव के बारे में बताएंगे, जिसे जानवरों का 'शाहरुख खान' कहा जाता है। सुनकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

    बॉलीवुड के सुपरस्टार या बादशाह शाहरुख खान को कौन नहीं जानता है? शाहरुख खान जब भी बाहें फैलाते हैं, तो लोग दीवाने हो जाते हैं। लेकिन, आज हम आपको जानवरों के शाहरुख खान के बारे बताएंगे, जो हर समय बाहें फैलाए रहता है। हम जिस जीव के बारे में बात कर रहे हैं, उसका नाम रिंग टेल्ड लेमूर (Ring tailed lemur ) है, जो मॉडागास्कर द्वीप का मूल निवाली है। जैसे ही सुबह की धूप निकलती है यह दोनों बाहें पूरी तरह फैला लेता है। ठीक उसी तरह जिस तरह शाहरुख खान पोज में बाहें फैलाते हैं। इसी कारण रिंग टेल्ड को सोशल मीडिया पर 'जानवरों का शाहरुख खान' कहा जाने लगा। बताया जाता है कि लेमर सुबह-सुबह ठंडी हवा में पेड़ की डाल पर सीधा बैठ जाता है और अपनी टांगें आगे फैला लेता है। वहीं, दोनों बाहें दोनों तरफ फैलाकर घुटनों पर रख लेता है। इस पोज के पीछे वैज्ञानिक वजहें हैं। वीडियो...

    ये है कारण

    ऐसा करने की पहली वजह है शरीर का तापमान नियंत्रित करना है। मॉडागास्कर में रातें काफी ठंडी होती हैं और लेमर रात में अपनी बॉडी टेम्परेचर को बचाने के लिए ऊर्जा खर्च करते हैं। सुबह सूरज निकलते ही वे इस पोज में बैठकर सूरज की गर्मी को अपने शरीर के अंदरूनी हिस्सों तक पहुंचाते हैं। इससे उनका शरीर तेजी से गर्म होता है और वे दिन भर की गतिविधियों के लिए तैयार हो जाते हैं। दूसरी कारण ये है कि इस वजह से बैक्टेरिया और परजीवियों से छुटकारा मिलता है। रिंग टेल्ड लेमर बेहद सामाजिक जानवर है। वे 20-30 सदस्यों वाले झुंड में रहते हैं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article