OMG: इस धरती पर कई तरह के जीव-जंतु पाए जाते हैं। सभी जीवों की अपनी अलग-अलग खासियत और विशेषताएं हैं। कुछ जीवों के बारे में आप जानते होंगे, जबकि कईयों से अब तक अनजान होंगे। इतना ही नहीं कई चीजों को हम सब अपने आस-पास देखते हैं, लेकिन उनपर गौर नहीं करते हैं। लेकिन, जब सच्चाई सामने आती है, तो सब चौंक जाते हैं और एक पल के लिए यकीन करना मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही सच्चाई के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। क्या आपने कभी सोचा या देखा है कि सांप (Snake Video) को मच्छर काटते हैं या नहीं? इतना ही नहीं सांप का रिएक्शन कैसा होता है? इसके बारे में ज्यादातर लोगों को मालूम नहीं होगा। तो आइए जानते हैं क्या है सच्चाई?
इंसान के साथ मच्छरों का संबंध कैसा है, ये तो हम सब जानते हैं। मच्छर इंसानों का खून पीते हैं और मच्छर के काटने से कई तरह की बीमारियां भी होती है। इंसान को जब मच्छर काट काता है, तो उसका रिएक्शन कैसा होता है ये तो जरूर जानते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सांप को मच्छर को काटते हुए देखा है या फिर सोचा है कि उनका रिएक्सन कैसा होता है? दरअसल, एक फोटोग्राफर ने इस पूरे मामले को कैमरे में कैद किया है। तस्वीर में सांप के ऊपर कई मच्छर बैठे हैं। इतना ही नहीं मच्छर सांप को काट भी रहा है और आराम से उसका खून चूस रहा है। लेकिन, सांप किसी भी तरह का कोई रिएक्शन हीं दे रहा है। सांप बिल्कुल ही शांत बैठा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सांप का खून मच्छर के लिए पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मच्छर थोड़ा सा खून पीता है और फिर उड़ जाता है। सांप को इसके बारे में पता भी नहीं चलता है और इसे इग्नोर कर देता है।
हैरान करने वाला नजारा
दरअसल, मच्छर की काट इतनी हल्की होती है कि सांप को इसका भनक भी नहीं लगता है और उसे पूरी तरह से इग्नोर कर देता है। फोटोग्राफर ने खुद ही बताया कि इस नजारे को देखकर उसे काफी हैरानी हुई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के सवाल भी कर रहे हैं। कुछ का लोगों का कनहा है कि मच्छर ने सांप को भी नहीं छोड़ा। कुछ का कहन है कि ये तो काफी अनोखा मामला है? इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'jaguarwildlife_tours' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद भी किए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
