वायरल न्यूज़

Viral Video: रोबोट हुआ बेकाबू, डांस इवेंट में लड़की को अचानक बाहों में भर लिया, देखें फिर क्या हुआ?

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोबोट के कई अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब एक रोबोट ने डांस इवेंट में कुछ ऐसा किया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

Image

रोबोट का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @shinmindailynews)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक अनोखे नजारे देखने को मिलेंगे। कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। जबकि, कुछ नजारे सीधे दिल जीतने वाले हैं। वहीं, कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया हैरान रह जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक रोबोट (Robot Video) ने डांस इवेंट में ऐसा काम किया, जिसने सबको हैरान कर दिया। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आज कल रोबोट के एक से एक अनोखे वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं होटल, रेस्टोरेंट और अन्य सर्विस में भी अब रोबोट का इस्तेमाल होने लगा है। कई बार तो रोबोट ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा ही नजारा देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि चीन के शानक्सी प्रांत में एक यूनिवर्सिटी के अंदर डांस इवेंट का आयोजन किया गया था। जिसमें एक ह्यूमेनॉइट रोबोट एक छात्रा के पास पहुंच गया और उसे अचानक अपनी बाहों में भर लिया। इसके बाद नजारा कैसा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

रोबोट ने मचाय गदर

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि इस रोबोट ने तो सच में गदर मचा दिया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'shinmindailynews' नाम के पेज से शेयर किया गया है। कई लोगों को तो इस वीडियो पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं कुछ लोग इस वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article