वायरल न्यूज़

Video: टैलेंट है भाई.. मुंह ऊपर करके लगाता है आवाज, आकाश में इकट्ठा हो जाते हैं सैकड़ों कौए

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 4, 2023, 04:08 PM IST

Shocking Video: इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स भी दंग रह गए हैं। इस शख्स को लोग दुनिया के टैलेंटेड लोगों में शुमार कर रहे हैं। आप एक शख्स को कहता हुआ सुन सकते हैं कि अभी अक्कू भैया कौए बुलाएंगे। इसके बाद जो नजारा दिखता है, वह वाकई में हैरान करने वाला है।

Image

शख्स ने बुला लिए कौए (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • शख्स ने देखते ही देखते बुला लिए कौए
  • वीडियो देखकर लोगों को नहीं हो रहा यकीन

Shocking Video: आपने शायद किसी फिल्म में ऐसा देखा होगा कि हीरो आवाज लगाता है और उसके बुलाने पर पक्षी आसमान में उड़ने लगते हैं। जबकि, आमतौर पर ऐसा होता है कि इंसान को सामने देखकर पक्षी उनसे दूर उड़ जाते हैं। दूसरी तरफ, इन दिनों एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यह वीडियो एक शख्स से जुड़ा है, जिसने सबके सामने हैरान करने वाला काम किया है। यह शख्स आसमान की तरह मुंह करके आवाज करता है और कई सारे कौए आसमान में आ जाते हैं।

शख्स के आवाज लगाते ही आ गए कौए

वीडियो देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि किसी इंसान की एक आवाज से आसमान में कौओं का झुंड कैसे आ सकता है। यह चौंकाने वाला नजारा देखकर आस-पास के लोग भी हैरान हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स भी दंग रह गए हैं। इस शख्स को लोग दुनिया के टैलेंटेड लोगों में शुमार कर रहे हैं। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि शख्स में गजब का टैलेंट है। वीडियो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, शख्स का नाम अक्कू भाई है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं अक्कू भाई आसमान की तरफ दिखाते हैं। इस समय आसमान में एक भी कौआ नहीं था। वहीं, वह अपना मुंह आसमान की तरफ करके आवाज लगाना शुरू करते हैं। इसके बाद देखते ही देखते आसमान में कौओं की पूरी फौज आ जाती है। देखते ही देखते वहां पर कौओं का मजमा लग जाता है। वीडियो में आप एक शख्स को कहता हुआ सुन सकते हैं कि अभी अक्कू भैया कौए बुलाएंगे। वह शख्स रेडी बोलता है और अक्कू भैया अजीब तरह से कांव-कांव की आवाज निकालने लगते हैं। इसके बाद चारों तरफ कौए ही कौए दिखने लगते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article