वायरल न्यूज़

OMG: सांप को खाना चाहता था जंगल का राजा! जहरीले जीव ने उछलकर किया ऐसा वार देखकर खराब हो जाएगी हालत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 4, 2023, 12:37 PM IST

Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल का राजा शेर एक जहरीले सांप पर हमला करने की कोशिश करता है। इसके बाद जो नजारा दिखता है, उसे देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी।

Image

सांप का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: जंगल के राजा शेर के सामने अच्छे-अच्छे जानवरों की हालत खराब हो जाती है। दूसरी तरफ सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे जहरीले जीवों में से एक होता है। क्या आप सोच सकते हैं कि शेर किसी जहरीले सांप को अपना शिकार बना सकता है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल का राजा शेर एक जहरीले सांप पर हमला करने की कोशिश करता है। इसके बाद जो नजारा दिखता है, उसे देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी।

सांप को छेड़ता है शेर

जंगल में वैसे भी कोई शेर से पंगा नहीं लेना चाहता है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह एक जहरीले सांप और एक युवा शेर का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप जंगल में लेटा हुआ है। इसी बीच युवा शेर मस्ती के मूड में उसके पास पहुंचता है। पहले वह सांप को बड़े ध्यान से देखता है। इसके बाद उसे अपने पंजों और मुंह से छेड़ने लगता है। आप देख सकते हैं कि अपने पर खतरा देखकर सांप मुंह खोलकर शेर पर झपट्टा मारता है। इसके बाद शेर सकपका जाता है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि अगर मौके पर शेर अपना मुंह पीछे नहीं करता तो वह सांप के जहर का शिकार हो जाता है। सांप के हमले से युवा शेर घबरा जाता है। इसके बाद वह चुपचाप वहां से निकल जाता है। उसके जाने के बाद साप आराम से अपनी जगह वापस बैठ जाता है। वीडियो को wildmaofficial नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, ‘सांप ने शावक को बड़ा पाठ पढ़ा दिया।’ वीडियो देखकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सांप को इतना गुस्सा आ सकता है, यकीन नहीं हो रहा।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article