वायरल न्यूज़

Video: रिवाल्वर की नोक पर बदमाश ने बाप-बेटी को किया किडनैप, देखिए फिर भीड़ ने कैसे सिखाया सबक

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 26, 2023, 10:07 AM IST

Viral Video: बदमाश बंदूक की नोक पर बाप-बेटी को किडनैप कर लेता है। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है। फिर जो होता है, वह आपकी आंखों को सुकून दे सकता है। देखा जा सकता है कि मौजूद लोगों की भीड़ बदमाश को सबक सिखा देती है।

Image

भीड़ ने किडनैपर को सिखाया सबक (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पिता और बेटी को बदमाश ने किया था किडनैप
  • बेटी के ऊपर बदमाश ने तानी थी बंदूक
  • तभी वहां लोगों की भीड़ हो जाती है इकट्ठा

Viral Video: आपने फिल्मों में देखा होगा कि बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े किसी का किडनैप हो जाता है और लोग बस देखते रहते हैं। हालांकि, कई बार लोग हिम्मत दिखाकर बड़े-बड़े बदमाश को सबक सिखा देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बदमाश रिवॉल्वर की नोक पर एक पिता और उसकी बेटी को किडनैप कर लेता है। इसके बाद जो होता है, वह देखकर आपके दिल को सुकून मिलेगा। वीडियो दिल छूने वाला है।

भीड़ ने सिखाया बदमाश को सबक

आप देख सकते हैं कि जब बदमाश बंदूक की नोक पर बाप-बेटी को किडनैप करता है तो पहले तो वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आता है। हालांकि, देखते ही देखते लोग माजरा समझ जाते हैं। इसके बाद सेकंडों में ढेर सारे लोग झट से बदमाश के पास पहुंच जाते हैं। फिर जो हुआ उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आप देख सकते हैं कि इकट्ठा हुई भीड़ न सिर्फ पिता और बेटी की जान बचा लेती है, बल्कि बदमाश को भी जिंदगी भर का सबक सिखा देती है। देखें वीडियो-

देखा जा सकता है कि बदमाश ने बच्ची के सिर पर रिवॉल्वर तान रखी है। इस कारण बच्ची का पिता चुपचाप उसके इशारे पर चल रहा होता है। इसी बीच पीछे से बाइक पर सवार पुलिस वाला आता है, जिसे देखकर बदमाश थोड़ा सा डरता है। आप देख सकते हैं कि बदमाश सरेंडर करने के लिए अपने हाथ जैसे ही ऊपर उठाता है, तमाम लोग उसकी तरफ दौड़ पड़ते हैं। फिर क्या था.. इकट्ठा हुई भीड़ बदमाश पर टूट पड़ती है और उसके ऊपर थप्पड़ों की बरसात हो जाती है। वीडियो को @_pinchechicharo नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article