वायरल न्यूज़

Viral Video: लंगूर के सामने डांस करते हुए रील्स बना रही थी लड़की, तभी जानवर ने चखा दिया जिंदगीभर का मजा

Viral Video: लंगूर सबसे पहले लड़की का हाथ पकड़ता है, इसके बाद वह जोर से लड़की के बाल खींच लेता है। एक जानवर की इस अप्रत्याशित हरकत से वह लड़की घबरा जाती है। आप देख पाएंगे कि लंगूर इतनी जोर से लड़की के बाल खींचता है कि उसकी चीख निकल जाती है। लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

लंगूर के सामने डांस करना पड़ा भारी (एक्स)

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में कुछ लोग ऐसा-ऐसा काम करते नजर आते हैं, जिसकी शायद ही किसी को उम्मीद रहती होगी। सोशल मीडिया पर लोग बेहद ही अनोखा स्टंट करते हुए वायरल होना चाहते हैं। कई बार इस चक्कर में उनके जान पर खतरा बन जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें एक लड़की अजीबोगरीब चीज करती नजर आ रही है। आपने देखा होगा कि लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अपने छत पर जाकर डांस करते हैं और इसे इंटरनेट पर शेयर कर देते हैं।

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे आप

दूसरी तरफ यह लड़की छत पर जाकर लंगूर के सामने डांस करने लगती है। आप देख पाएंगे कि पहले तो लंगूर कुछ नहीं बोलता है और शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहता है। हालांकि, थोड़ी देर में यह मस्ती डरावने हादसे में बदल जाती है। लंगूर उस लड़की को ऐसा मजा चखाता है, जिसकी उम्मीद शायद लड़की को न रही होगी। आप देख पाएंगे कि लड़की लंगूर के सामने नाच रही होती है। वह कैमरे की तरफ देखकर अलग-अलग डांस स्टेप्स कर रही होती है। लड़की शायद ऐसा मानकर चल रही थी कि लंगूर उसको कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। हालांकि, थोड़ी ही देर में लंगूर आक्रामक हो जाता है। देखें वीडियो-

आप देखेंगे कि लंगूर सबसे पहले लड़की का हाथ पकड़ता है, इसके बाद वह जोर से लड़की के बाल खींच लेता है। एक जानवर की इस अप्रत्याशित हरकत से वह लड़की घबरा जाती है। आप देख पाएंगे कि लंगूर इतनी जोर से लड़की के बाल खींचता है कि उसकी चीख निकल जाती है। लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ज्यादातर लोग इसे लड़की की लापरवाही बता रहे हैं। कई यूजर्स कह रहे हैं कि जंगली जानवरों को मनोरंजन का साधन समझना बहुत ही ज्यादा खतरनाक हो सकता है। कई बार यह जानलेवा भी हो सकता है। वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article