वायरल न्यूज़

Video: भुक्खड़ लोगों के लिए साढ़े 8 लाख रुपये जीतने का सुनहरा मौका, खत्म करनी होगी 'मोदी जी की 56 इंची थाली'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 22, 2023, 07:23 PM IST

Viral Food Challenge: आप भी खुद को बहुत बड़ा भुक्खड़ समझते हैं तो चले आइए कनॉट प्लेस। यहां स्थित एक रेस्टोरेंट ने भुक्खड़ लोगों को जो चैलेंज दिया है, उसके अंतर्गत दो लोगों को मिलकर साढ़े आठ किलो की एक वेज थाली खत्म करनी होगी। इस चैलेंज को जीतते ही आपको साढ़े 8 लाख रुपये मिलेगा।

Image

फूड चैलेंज (इंस्टाग्राम)

Viral Food Challenge: कुछ लोगों को खाना बहुत अच्छा लगता है। वहीं कुछ लोग थोड़ा खाना खाते हैं। इसी बीच भुक्खड़ लोगों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। यह मौका दे रहा है दिल्ली के दिल राजीव चौक स्थित एक रेस्टोरेंट। इस रेस्टोरेंट में भुक्खड़ लोगों के लिए एक चैलेंज दिया गया है। इस चैलेंज को जीतते ही उन्हें साढ़े 8 लाख रुपये जीतने का सुनहरा मौका मिलेगा। यह चैलेंज है इस थाली को खत्म करने का।

साढ़े 8 लाख रुपये जीतने का सुनहरा मौका

अगर आप भी खुद को बहुत बड़ा भुक्खड़ समझते हैं तो चले आइए कनॉट प्लेस। यहां स्थित एक रेस्टोरेंट ने भुक्खड़ लोगों को जो चैलेंज दिया है, उसके अंतर्गत दो लोगों को मिलकर साढ़े आठ किलो की एक वेज थाली खत्म करनी होगी। हालांकि इसके लिए उन्हें 40 मिनट का ही समय मिलेगा। रेस्टोरेंट के मालिक के अनुसार, इस थाली में साढ़े 5 किलो का फूड और तीन लीटर का लिक्विड फूड है। जिसे 40 मिनट के अंदर दो लोगों को खत्म करना होगा। देखें वीडियो-

वीडियो में आप बाहुबली थाली देख सकते हैं। रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि इस थाली का नाम उन्होंने 'मोदी जी की 56 इंची बाहुबली थाली' रखा है। मालिक ने बताया कि इस थाली को खत्म करते ही आप इंडिया के सच्चे बाहुबली बन सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने साथ साढ़े 8 लाख रुपये जीतकर घर ले जा सकते हैं। फिलहाल, वीडियो में यह नहीं बताया गया है कि थाली का रेट कितना है। अगर आप भी इस चैलेंज में हिस्सा लेना चाहते हैं तो रेस्टोरेंट में पहुंच सकते हैं। इस वीडियो को gsfoodtravels नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article