वायरल न्यूज़

चलती ट्रेन के गेट पर खड़े होकर रील्स बना रही थी लड़की, तभी फिसला हाथ और जो हुआ देखकर आत्मा कांप जाएगी

Viral Video: आप देख पाएंगे कि रील्स बनाते समय लड़की फिसल जाती है। इसके बाद जो होता है, वह रूह कंपा देने वाला है। यह खतरनाक घटना लड़की के रील्स वाले कैमरे में कैद हो जाती है।

Image

ट्रेन से फिसली लड़की (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में आजकल लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस चक्कर में कई बार वह अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि रील्स बनवाने के चक्कर में एक लड़की चलती ट्रेन के गेट पर खड़ी हो जाती है। इस दौरान वह गेट का हैंडल अपने हाथ से पकड़कर वीडियो बनवा रही होती है।

वीडियो देखकर कांप उठेगी आत्मा

वायरल वीडियो में इसके आगे जो नजर आता है, उसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। आप देख पाएंगे कि रील्स बनाते समय लड़की फिसल जाती है। इसके बाद जो होता है, वह रूह कंपा देने वाला है। यह खतरनाक घटना लड़की के रील्स वाले कैमरे में कैद हो जाती है। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गया। लोग वीडियो देखकर लड़की को तरह-तरह के ताने दे रहे हैं और कह रहे हैं कि अपनी जान को इतनी सस्ती मत समझो। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि चलती ट्रेन के गेट पर खड़ी होकर लड़की रील बना रही होती है तभी अचानक उसका हाथ फिसलता है। इसके बाद वह ट्रेन से नीचे गिर जाती है। वह तो लड़की की किस्मत अच्छी थी कि इसी समय ट्रेन रुक जाती है, वरना लड़की ट्रेन की चपेट में आकर अपना जान भी गंवा सकती थी। इस वीडियो पर रेलवे के अधिकारियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में इस तरह का खतरनाक स्टंट न करें।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article