Girl Dance Video: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का क्रेज अभी भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जहां एक तरफ फिल्म में लोगों की शाहरुख की एक्टिंग खूब पसंद आई है वहीं फिल्म का गाना 'बेशर्म रंग' लोगों की जुबान पर छाया हुआ है। बेशर्म रंग गाने को लेकर यूजर्स में अच्छा-खासा क्रेज है। पठान फिल्म के साथ-साथ गाने को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। बेशरम रंग गाने में दीपिका पादुकोण का सिज़लिंग डांस हर किसी को भाया था। इसी क्रम में एक लड़की का डांस वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
लड़की ने अपने डांस से बनाया दीवाना
इस वीडियो में लड़की ने बेशरम रंग गाने पर अपने लुक्स और घायल कर देने वाली अदा से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है। लड़की का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसे लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। वीडियो देखकर आप कह देंगे कि लड़की दीपिका पादुकोण को भी डांस में टक्कर दे रही है। न सिर्फ डांस बल्कि लड़की की अदाएं भी बहुत ही ज्यादा लोगों को पसंद आ रहा है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि लड़की ने ब्लैक ड्रेस में अपने डांस से कहर ढा दिया है। लड़की एकदम दीपिका पादुकोण के अंदाज में होश उड़ाने वाला डांस कर रही है। वीडियो को manishasati17 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की ने ब्लैक कलर की साइड स्लिट स्कर्ट और ब्लैक-गोल्डन शिमर वाला क्रॉप टॉप पहना हुआ है। वीडियो में लड़की ने जबरदस्त डांस स्टेप्स तो दिखाए ही। साथ ही उसकी अदाओं और खूबसूरती भी लोगों को जंच रही है।
