वायरल न्यूज़

Watch: भारतीय गाने की दीवानी हुई जर्मन महिला, फाल्गुनी पाठक के गाने पर साड़ी पहन किया खूबसूरत डांस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 28, 2023, 07:22 PM IST

German Woman Dance Video: वीडियो को ​जर्मनी (Germany) के हैम्बर्ग में रहने वाली इंस्टाग्राम यूजर नीना ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ लिखा है, 'सिर्फ एक जर्मन लड़की जो अपनी बॉलीवुड फैंटेसी जी रही है।'

KEY HIGHLIGHTS
  • जर्मन महिला ने किया बॉलीवुड गाने पर डांस
  • फाल्गुनी पाठक के गाने पर महिला का डांस
  • साड़ी पहनकर किया जबरदस्त डांस

German Woman Dance Video: भारतीय गाने विदेशों में भी काफी पसंद किए जाते हैं। इंटरनेट पर हजारों ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसमें विदेशी लोग भारतीय गानों पर जबरदस्त तरीके से नाचते दिख जाएंगे। इन दिनों एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक जर्मन महिला (German woman) भारतीय गाने पर साड़ी पहनकर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। यह महिला फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) के सुपरहिट गाने 'चूड़ी जो खनकी हाथ में' गाने पर बहुत ही शानदार डांस करती नजर आ रही है।

जर्मन महिला का डांस वीडियो वायरल

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो को जर्मनी (Germany) के हैम्बर्ग में रहने वाली इंस्टाग्राम यूजर नीना ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ लिखा है, 'सिर्फ एक जर्मन लड़की जो अपनी बॉलीवुड फैंटेसी जी रही है।' डांस वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारत के पारंपरिक गहनों और आसमानी नीले रंग की साड़ी पहने एक खूबसूरत जर्मन महिला बेहतरीन डांस कर रही है। महिला के पीछे बैकग्राउंड काफी जबरदस्त नजर आ रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article