वायरल न्यूज़

VIDEO: बातों से नहीं सुलझा मामला, थाने में ही हो गई सास-बहू की लड़ाई, दनादन चलाए एक-दूसरे पर हेलमेट

गयाजी शहर के महिला थाने में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे सास और बहू के बीच अचानक विवाद बढ़ गया। जिसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हेलमेट से वार करते नजर आया।

Image

महिला थाना में सास बहू का विवाद, मारपीट हुई (Times Now Navbharat)

गयाजी के महिला थाने में उस समय हंगामा मच गया, जब एक पारिवारिक विवाद सुलझाने आई सास और बहू के बीच अचानक झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। जानकारी के अनुसार, यह मामला चंदौती थाना क्षेत्र के बहादुर बीघा इलाके का है। परिवार के विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को महिला थाने बुलाया गया था। पुलिस की मौजूदगी में समझौता कराने की कोशिश हो रही थी। लेकिन बात बनने के बजाय बिगड़ गई। इस पूरे मामले का वीडियो (Video) वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बहस, हाथापाई और फिर हेलमेट से मार

बताया जा रहा है कि थाने में ही किसी बात को लेकर सास और बहू के बीच बहस शुरू हो गई। पहले तो दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते यह बहस झगड़े में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया और हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान हेलमेट का भी इस्तेमाल किया गया। एक-दूसरे पर हेलमेट से वार किए गए, जिससे सास को चोट लग गई। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि आसपास मौजूद लोग भी घबरा गए। परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन कुछ समय तक हालात काबू से बाहर रहे।

पुलिस ने मामले को संभाला

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि दोनों तरफ से लोग एक दूसरे को हेलमेट से मार रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही महिला थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने दोनों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया। कुछ देर के लिए थाना परिसर में तनाव का माहौल बना रहा, लेकिन बाद में हालात सामान्य हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और आगे किसी भी तरह की हिंसा न करने की चेतावनी दी। साथ ही, परिवार को आपसी बातचीत से विवाद सुलझाने की सलाह भी दी गई।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article