वायरल न्यूज़

Video: अरी मोरी मईया! सर्कस शो के दौरान अचानक टूटा बैरियर, दर्शकों के बीच कूद पड़ा बाघ

रूस के रोस्तोव-ऑन-डॉन में एक सर्कस शो के दौरान अचानक बैरियर टूट गया, जिसके बाद एक बाघ दर्शकों के बीच कूद पड़ा। इस घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

दर्शकों के बीच कूद पड़ा बाघ (Time Now Navbharat)

कल्पना करिए कि आप सर्कस देखने गए हों और उसी दौरान सर्कस में करतब दिखाने आया बाघ दर्शकों के बीच कूद पड़े तो क्या होगा। इस कल्पना करने में भी लोगों का गला सूख जाएगा। मगर डरवाने सपने जैसी यह घटना बिल्कुल सच हो गई। जब रूस के रोस्तोव-ऑन-डॉन में एक सर्कस शो के दौरान अचानक बैरियर टूट गया, जिसके बाद एक बाघ दर्शकों के बीच कूद पड़ा।

ये भी पढ़ें:

बैरियर तोड़ दर्शकों के बीच कूद पड़ा बाघ

इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को डरा दिया। सर्कस देखने आए लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि सर्कस में सब कुछ ठीक चल रहा था। लोग आराम से शो का आनंद ले रहे थे और सर्कस के कलाकार बाघों को अपने इशारे पर नचा रहे थे। तभी अचानक एक बाघ ने वहां लगे बैरियर को तोड़ दिया और वह सीधे दर्शकों के बीच कूद पड़ा। यह घटना इतनी अचानक हुई कि लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे।

टल गया बड़ा हादसा

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि बाघ के कूदने से वहां मौजूद लोग चीखने-चिल्लाने लगे। हालांकि, गनीमत रही कि सर्कस स्टाफ ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया और उन्होंने जल्द से जल्द सभी दर्शकों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू कर दिया। ऐसे खतरनाक स्थिति में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कुछ ही समय में बाघ को भी काबू में कर लिया गया। सबसे अच्छी बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article