वायरल न्यूज़

पहले जानवर भागते थे, अब इन्फ्लुएंसर्स! रील बनाने सूरजमुखी के खेत में घुसे लोग, फसल बचाने के लिए किसान ने खदेड़ा

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक किसान अपने सूरजमुखी के खेत में घुसकर रील बनाने वाले लोगों को खेत से खदेड़कर भगा रहा है।

Image

अपने खेत से रीलबाजों को भगाता किसान (Instagram/@raj_memes__)

सड़क, मॉल और सार्वजनिक जगहों से मन भरने के बाद अब रीलबाजों ने रील बनाने के लिए अपना नया अड्डा खेतों को बना लिया है। जहां परफेक्ट शॉट की तलाश में वे खड़ी फसल वाले खेतों में घुसकर रील बनाने की शुरुआत कर चुके हैं। हाल में एक ऐसी ही घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जहां कुछ रीलबाज लोग रील बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में एक किसान के सूरजमुखी की फसलों वाले खेत में जा घुसे और पूरे फसल को रौंदते हुए उसमें रील बनाने लगे। जिसका वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

रील बनाने के लिए किसान की खेत में घुस गए लोग

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग रील बनाने के लिए एक किसान के सूरजमुखी के खेत में घुस गए थे। जिससे खड़ी फसल बर्बाद होती दिख रही थी। फसल को नुकसान होने का खतरा देख किसान को लोगों पर गुस्सा आ गया और वह अपनी मेहनत से उगाई गई फसल को बचाने के लिए खेत में घुसे लोगों को डांटकर भगाने लगा। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किसान अपने खेतों में घुसे लोगों को इस तरह भगा रहा है जैसे वह पहले जानवरों को भगाया करता था। किसान की डांट-फटकार के बाद लोग मुंह लटकाकर उसके खेत से बाहर निकलते दिख रहे हैं।

लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर लिए चटकारे

इस वायरल वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। हमने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट @raj_memes__ नाम के अकाउंट से लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों की मजेदार प्रतिक्रिया भी सामने आ रही हैं। जहां कुछ लोग इसे मजेदार बता रहे हैं, तो कुछ लोग किसान के पक्ष में खड़े होकर कह रहे हैं कि उसने बिल्कुल सही किया। इसके अलावा कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर खूब चटकारे भी लिए हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article