वायरल न्यूज़

Video: दूल्हे के हाथ से टूटी वरमाला तो चिंता में पड़ गई दुल्हन, फिर जो हुआ देखकर रिश्तेदार भी चौंक गए

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 4, 2023, 09:32 AM IST

Dulha Dulhan Video: जैसे ही दूल्हा अपनी दुल्हन के गले में वरमाला डालने जा रहा होता है, उसके हाथ से वरमाला टूट जाती है। पहले तो दूल्हे को कुछ नहीं सूझता, लेकिन तुरंत ही दूल्हा इसे अपने हाथ से सही कर देता है। इस चीज ने दुल्हन का दिल जीत लिया।

Image

शादी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल
  • जयमाला के दौरान का वीडियो आया सामने
  • दूल्हे ने अपने कारनामे से जीता दुल्हन का दिल

Dulha Dulhan Video: शादी का दिन दूल्हा-दुल्हन के लिए बहुत ही खास होता है। दूल्हा-दुल्हन महीनों पहले से शादी की तैयारी करना शुरू कर देते हैं। दोनों अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। अपनी शादी को लेकर दूल्हा-दुल्हन को काफी उम्मीदें होती हैं। वह एकदम नहीं चाहते कि उनकी शादी में कोई अड़चन आए। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपको भी थोड़ी मायूसी होगी।

दूल्हे ने जीत लिया दुल्हन का दिल

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन शादी की स्टेज पर खड़े हैं। दोनों के हाथ में वरमाला है और जयमाला का कार्यक्रम होने जा रहा है। सबसे पहले दुल्हन अपने दूल्हे के गले में वरमाला डालती है। इसके बाद जैसे ही दूल्हा अपनी दुल्हन के गले में वरमाला डालने जा रहा होता है, उसके हाथ से वरमाला टूट जाती है। इसके बाद दुल्हन के माथे पर शिकन आ जाती है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन चिंता में पड़ जाती है। यहां तक कि शादी में मौजूद रिश्तेदारों को भी बुरा लगने लगता है। देखें वीडियो-

इसके बाद जो नजारा सामने आता है, उसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। आप देख सकते हैं कि पहले तो दूल्हे को कुछ नहीं सूझता। इसके बाद वह वरमाला में गट्ठी मार देता है और उसे सही कर देता है। जैसे ही दूल्हा समस्या को हल करता है, वैसे ही दुल्हन के चेहरे पर मुस्कान वापस लौट आती है। दूल्हा तुरंत ही अपने हाथों से वरमाला जोड़कर दुल्हन के गले में पहना देता है। इस रीसेंट प्रतिक्रिया को देखकर दुल्हन के साथ-साथ रिश्तेदार भी सोचने लग जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स दुल्हन को खुश करने के लिए दूल्हे की जमकर प्रशंसा कर रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर वेडिंग्स अनफोल्डेड नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया, "कौन नहीं चाहता कि उसके जैसा पार्टनर हो।"

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article