वायरल न्यूज़

Video: दोस्त हों तो ऐसे! एयरपोर्ट पर दोस्तों ने दिया VIP ट्रीटमेंट, देखकर लोगों का खुश हो गया दिल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 26, 2023, 08:01 PM IST

Friendship Video: आप देख सकते हैं कि एक शख्स एयरपोर्ट पर आता है तो उसके दोस्त उसे वीआईपी ट्रीटमेंट देते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एयरपोर्ट पर आता है। वह शख्स विदेश से आया हुआ मालूम पड़ता है और उसके दोस्त उसे रिसीव करने आए होते हैं।

Image

दोस्ती का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • जबरदस्त वीडियो हुआ वायरल
  • विदेश से आया था पक्का दोस्त
  • दोस्तों ने दिया VIP ट्रीटमेंट

Friendship Video: इंसान की जिंदगी में 'दोस्त' वो लोग होते हैं जिनके बिना मजा नहीं आता है। किसी भी तरह की समस्या हो, सच्चे दोस्त हमेशा आपके साथ मौजूद रहेंगे। सबसे अच्छे दोस्त वो होते हैं, जो आपके बुरे दिनों में भी आपके साथ खड़े होते हैं। वहीं, आपके अच्छे दिनों में आपके साथ दोस्त भी जमकर एंजॉय करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ दोस्त विदेश से आए अपने दोस्त का एयरपोर्ट पर वीआईपी स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो देखकर खुश हुए यूजर्स

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स एयरपोर्ट पर आता है तो उसके दोस्त उसे वीआईपी ट्रीटमेंट देते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एयरपोर्ट पर आता है। वह शख्स विदेश से आया हुआ मालूम पड़ता है और उसके दोस्त उसे रिसीव करने आए होते हैं। वह बॉडीगार्ड की तरह सूट-बूट में आए थे। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा था कि वह अपने दोस्त को विशेष सुरक्षा दे रहे हैं। वीडियो आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है। देखें वीडियो-

आप विदेश से आए दोस्त को अपनी हंसी को नियंत्रित करने की कोशिश करते देख सकते हैं। वीडियो सामने आते ही नेटिजन्स ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि दोस्ती हो तो ऐसी! वहीं ज्यादातर लोगों को ऐसी दोस्ती देखकर 'रस्क' हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे भी ऐसे दोस्त चाहिए'

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article