वायरल न्यूज़

Video: बड़ा जिगरा रखने वाले भी थरथर कांपने लगेंगे, छोटे बच्चे ने शेर के मुंह में डाल दिया हाथ और फिर..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 12, 2022, 11:21 AM IST

Viral Video: आपने देखा होगा कि लोग अपने घरों में जानवरों को पालते हैं, लेकिन क्या आपने किसी को शेर पालते देखा है? खाड़ी के देशों में लोग अपने घरों में शेर पालते हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्चा अपने घर में पाले गए शेरों के साथ खेल रहा है। इसे देखकर लोगों की नींद उड़ गई है।

Image

शेर का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो ने लोगों की उड़ा दी नींद
  • वीडियो देखकर कांप गए लोग
  • शेर के मुंह में हाथ डाल देता है बच्चा

Viral Video: आपने बहुत बड़ा-बड़ा जिगरा रखने वाले लोगों को देखा होगा, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उसे देखकर बड़े से बड़ा जिगरा रखने वाला शख्स भी कांप जाएगा। यह वीडियो एक छोटे से बच्चे का है, जिसने शेर के मुंह में हाथ डाल दिया है। इसके बाद जो होता है, वह किसी की भी रूह कंपाने के लिए काफी है। यह हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपने देखा होगा कि लोग अपने घरों में जानवरों को पालते हैं, लेकिन क्या आपने किसी को शेर पालते देखा है?

नहीं देखा होगा ऐसा नजारा

भारत में तो शायद ही लोग अपने घरों में शेर पालते हैं, लेकिन खाड़ी के देशों में लोग अपने घरों में शेर पालते हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्चा अपने घर में पाले गए शेरों के साथ खेल रहा है। इसे देखकर लोगों की नींद उड़ गई है। वैसे तो पाले हुए शेरों को पिंजरों में रखा जाता है, लेकिन यहां पर शेर एकदम खुले हुए नजर आ रहा है। इस दौरान बच्चा शेरों के साथ मौज-मस्ती कर रहा है। एक बार के लिए तो वह एक शेर के मुंह में हाथ भी डाल देता है। जैसे ही वह शेर के मुंह में हाथ डालता है, शेर उसके हाथ को अपने जबड़े से पकड़ लेता है। देखें शॉकिंग वीडियो-

हालांकि, शेर भी बच्चे के साथ मस्ती ही कर रहा होता है। इसके बाद बच्चा उस शेर के मुंह से अपना हाथ निकालकर दूसरे शेर के पास मस्ती करने पहुंच जाता है। इस हैरान करने वाले वीडियो को @gir_lions_lover नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में छोटा बच्चा दो शेरों के साथ प्यार करते नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि एक बार बच्चा अपना चेहरा भी शेर के पास तक ले जाता है। हालांकि, शेर उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। बच्चा एक शेर के मुंह पर थप्पड़ भी लगाता दिखता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article