वायरल न्यूज़

Video: दुनिया की टॉप मॉडल भी नहीं कर पाएंगी ऐसा कैटवॉक! पक्षी ने अपनी चाल से जीत लिया दिल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 11, 2023, 10:01 AM IST

Bird Catwalk: वीडियो में दिख रही बत्तख किसी मॉडल की तरह कैटवॉक करती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कोई इसकी तुलना दुनिया की टॉप मॉडल से कर रहा है तो कोई बॉलीवुड हीरोइन से बत्तख की तुलना कर रहा है।

Image

बत्तख कैटवॉक (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छूने वाला वीडियो
  • टॉप मॉडल की तरह कैटवॉक करती दिखी बत्तख
  • लग रहा है कोई मॉडल स्टेज पर कर रहा है रैंप वॉक

Bird Catwalk: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बत्तख बहुत ही मजेदार अंदाज में चलती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर आप कह उठेंगे कि ऐसा कैटवॉक तो बड़ी-बड़ी मॉडल्स भी नहीं करती हैं। इस वीडियो को देखकर आपको मजा ही आ जाएगा। ऐसा लगता है कि बत्तख मॉडलिंग कर रही है। वीडियो में दिख रही बत्तख किसी मॉडल की तरह कैटवॉक करती नजर आ रही है। ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई मॉडल किसी स्टेज पर रैंप वॉक कर रहा है।

कैटवॉक में टॉप मॉडल को भी फेल कर देगी ये बत्तख

वीडियो में दिख रही बत्तख सड़क पर रैंप वॉक करती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो को देखकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कोई इसकी तुलना दुनिया की टॉप मॉडल से कर रहा है तो कोई बॉलीवुड हीरोइन से बत्तख की तुलना कर रहा है। लोग कह रहे हैं कि बत्तख बहुत ही शानदार तरीके से कैटवॉक कर रही है। इस वीडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन लिखा, 'यह टॉप मॉडल है।' देखें वीडियो-

बता दें कि इसका कैप्शन ऐसा लिखने की पीछे की कहानी गजब है। वीडियो देखकर आप कहानी समझ जाएंगे। दरअसल, वीडियो में दिख रही बत्तख इतनी शानदार स्टाइल में चलती नजर आ रही है, जिसे देखकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा। आपको एकदम यकीन नहीं होगा कि बत्तख ऐसा चल सकती है। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि बत्तख को ट्रेनिंग दी गई थी। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि बत्तख की यह असली चाल है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article