वायरल न्यूज़

Video: शख्स ने चलती ऑटो में बदल दिया टायर, देखकर खुली रह जाएंगी आंखें, लोग बोले- 'महा हैवी ड्राइवर'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 27, 2023, 08:33 AM IST

Viral Video: इस वीडियो को देखकर यकीनन आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। आप देख सकते हैं कि एक शख्स चलती ऑटो का टायर चेंज कर देता है। ऐसा शायद आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

Image

चलती ऑटो में चेंज किया टायर (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
  • चलती टायर में शख्स ने बदल दिया टायर
  • वीडियो देखकर लोगों को नहीं हो रहा यकीन

Viral Video: किसी भी गाड़ी का टायर पंचर होने के बाद उसे चलाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है। एक तरह से बिना टायर बदले गाड़ी को चलाया ही नहीं जा सकता। कई लोग अपनी गाड़ी में स्टेपनी रखते हैं तो कई लोग पंचर-रिपेयरिंग की दुकान पर उसे ठीक करवाकर गाड़ी चलाते हैं। दूसरी तरफ एक शख्स ने ऐसा काम किया है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इस शख्स ने दुनिया का सबसे हैरतअंगेज काम किया है। शख्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दुनिया का सबसे हैरतअंगेज कारनामा

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने चलती ऑटो का टायर बदल दिया। वीडियो लोगों को रोंगटे खड़े कर रहा है। आप देख सकते हैं कि एक शख्स ऑटो चला रहा है। इस बीच उसका टायर पंचर हो जाता है। इसके बाद शख्स टायर ठीक करवाने के लिए गाड़ी रोकता नहीं है, बल्कि चलती ऑटो में ही पहले टायर बाहर निकालता है। फिर दूसरा टायर लगा देता है। शख्स ऑटो को एक तरफ झुकाकर उसका टायर चेंज कर देता है। शख्स इस दौरान टायर के नट-बोल्ट को हवा में ही ढीला करता और टाइट करता नजर आ रहा है। देखें वीडियो-

सबसे पहले वह नट को ढीला करके टायर बाहर निकालता है। इसके बाद दूसरा ऑटो वाला उसे टायर लाकर देता है। स्पेयर टायर को अपने हाथ में लेकर शख्स वाहन से निकाले टायर को उसे पकड़ा देता है। इसके बाद पंचर ऑटो में टायर लगाता है। इस दौरान उसकी ऑटो दो पहियों पर चलती रहती है। अंत में शख्स नट-बोल्ट कसता है। इसके बाद ऑटो सड़क पर तेजी से चलने लगती है। वीडियो को ट्विटर पर स्किल्स नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं। कुछ लोग युवक को महा हैवी ड्राइवर' कह रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article