वायरल न्यूज़

Video: कार्तिक आर्यन पर चढ़ी भोजपुरी की खुमारी! 'लॉलीपॉप लागेलू' गाने पर डांस से उड़ा दिया गर्दा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 25, 2023, 11:26 AM IST

Karthik Aryan Lollipop Lagelu Dance: कार्तिक आर्यन ने लॉलीपॉप लागेलू गाने पर अपने डांस से गर्दा उड़ा दिया है। कार्तिक आर्यन का डांस वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से देखा जा रहा है।

Image

कार्तिक आर्यन का डांस (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • भोजपुरी का पॉपुलर गाना है 'लॉलीपॉप लागेलू'
  • कार्तिक आर्यन ने अपने डांस से मचा दिया कहर
  • सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

Karthik Aryan Lollipop Lagelu Dance: बॉलीवुड के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' को लेकर तो सुर्खियों में हैं ही। इसके साथ ही उन पर भोजपुरी की खुमारी देखने को मिल रही है। एक शादी समारोह में वह भोजपुरी के पॉपुलर गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' पर ऐसा दिल खोलकर नाच रहे हैं। जिसे देखकर आप भी झूमने लगेंगे। इस गाने पर कार्तिक आर्यन ने अपने डांस से गर्दा उड़ा दिया है। कार्तिक आर्यन का डांस वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से देखा जा रहा है।

भोजपुरी गाने पर किया जबरदस्त डांस

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन 'लॉलीपॉप लागेलू' गाने पर बेहद ही मस्ती में झूम रहे हैं। वह व्हाइट कुर्ते-पयजामे में दिखाई दे रहे हैं और जमकर डांस कर रहे हैं। कार्तिक के साथ ही उनके पिता भी डांस करते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक आर्यन अपने कजिन की वेडिंग में डांस कर रहे हैं। वह जिस तरह से भोजपुरी गाने पर झूम रहे हैं, ऐसा लगता है कि उन्हें यह गाना बेहद पसंद आया है। कार्तिक का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वह दलेर मेहंदी के गाने 'बोलो ता रा रा' पर नाचते दिख रहे हैं। देखें वीडियो-

बता दें कि 'लॉलीपॉप लागेलू' गाना भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने गाया है। इस गाने ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। न सिर्फ इंडिया में बल्कि देश-विदेश में भी इस गाने को लोग जमकर पसंद करते हैं। भारत में तो शायद ही ऐसी कोई शादी हो, जिसमें यह गाना बजता न हो और लोग इस पर डांस न करते हों। कार्तिक आर्यन ने जैसे ही भोजपुरी गाने पर डांस किया। उनका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। उनके फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और कार्तिक के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article