वायरल न्यूज़

दादाजी की मदद में जुटे ऊदबिलाव, एक्वेरियम बंद होने के बाद समेट दिए सारे खिलौने, Video देख दंग रह गए लोग

एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ ऊदबिलाव के बच्चों को अपने केयर टेकर की मदद करते देखा जा सकता है।

Image

दादाजी की मदद में जुटे ऊदबिलाव (X/@NatureUnedited)

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते हैं। जिन्हें देख लोगों की हैरानी का कोई ठिकाना नहीं होता। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जिसे देख आप भी इस सोच में पड़ जाएंगे कि क्या जानवरों की भी बुद्धि इंसानों की तरह ही काम करती है।

सफाई कर रहे दादाजी की मदद करते दिखे ऑटर पप्स

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @NatureUnedited नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि वीडियो दक्षिण कोरिया के एक एक्वेरियम का है। जहां एक्वेरियम बंद होने के बाद, जब सब शांत हो जाता है, तो वहां मौजूद छोटे-छोटे ऑटर पप्स (ऊदबिलाव के बच्चे) साफ-सफाई कर रहे दादाजी की मदद करते दिखे। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि वे ऊदबिलाव के बच्चे अपने खिलौनों को साफ-सुथरा करके उन्हें एक जगह रखने में दादाजी का हाथ बंटाते हैं। ये चालाक ऊदबिलाव तैर-तैरकर बड़े अच्छे से खिलौनों को इकट्ठा करते हैं और उन्हें दादजी के हाथों में सौंप देते हैं।

इनाम में मिले Ice Cubes

काम पूरा होने पर दादाजी उन्हें इनाम में बर्फ के टुकड़े (Ice Cubes) देते हैं। ऊदबिलाव के बच्चे बहुत खुश होकर उन बर्फ के टुकड़ों से खेलते हैं। वे उन्हें मुँह में लेकर घूमते हैं, काटते हैं और फुल मजे करते दिखते हैं। यह वीडियो देखकर लोगों का दिल खुश हो गया। लोग कह रहे हैं कि ये छोटे ऊदबिलाव के बच्चे कितने समझदार और प्यारे हैं। आपको बता दें कि ऊदबिलाव वैसे भी बहुत चंचल और होशियार जानवर होते हैं। इस वायरल वीडियो को अब तक 32 लाख लोगों ने देखा और 1 लाख 18 हजार लोगों ने लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article