वायरल न्यूज़

Video: छोटे से खरगोश ने खूंखार तेंदुए को अपने दिमाग से ऐसे दी मात, हाथ मलता रह गया शिकारी जानवर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 26, 2023, 11:36 AM IST

Viral Video: आप देख सकते हैं कि तेंदुआ खरगोश का शिकार करने के लिए छलांग लगाता है और उसे दबोचने की कोशिश करता है। हैरान करने वाली बात यह होती है कि खरगोश शिकारी तेंदुए से भी लंबी छलांग लगाता है और अपनी जान बचाकर भाग जाता है।

Image

खरगोश का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • तेंदुआ करना चाहता था खरगोश का शिकार
  • खरगोश ने बड़ी चालाकी से दी तेंदुए को मात
  • दूर खड़े होकर हाथ मलता रहा तेंदुआ

Viral Video: जंगल का नियम होता है कि शिकारी जानवर कभी भी अपने शिकार को छोड़ता नहीं है। हालांकि, कई बार छोटा जानवर भी बड़े से बड़े शिकारी को मात दे देता है। जरूरी नहीं कि हर कोई बाहुबल की वजह से ही जिंदा रह पाए। छोटे-मोटे जानवर अपने दिमाग और बुद्धिमता से बड़े-बड़े शिकारी जानवरों को मात देते हैं और अपनी जान बचा लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक छोटा सा खरगोश एक शिकारी तेंदुए को मात देता नजर आ रहा है।

तेंदुए को चकमा देता है खरगोश

वीडियो में आप देख पाएंगे कि छोटा सा खरगोश अपनी जान बचाने के लिए ऐसी छलांग मारता है कि तेंदुआ भी हतप्रभ रह जाता है। वीडियो देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। आप देख सकते हैं कि तेंदुआ खरगोश का शिकार करने के लिए छलांग लगाता है और उसे दबोचने की कोशिश करता है। हैरान करने वाली बात यह होती है कि खरगोश शिकारी तेंदुए से भी लंबी छलांग लगाता है और अपनी जान बचाकर भाग जाता है। वीडियो को 'लाइफ एंड नेचर' नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि जंगल में झाड़ियों के बीच एक खरगोश नजर आ रहा है। इसी बीच एक भूखे तेंदुए की नजर खरगोश पर पड़ती है। अपने शिकार को नजदीक देखकर तेंदुआ खुश हो जाता है। इसके बाद वह खरगोश का शिकार करने के बारे में सोचता है। आप देख सकते हैं कि खरगोश का शिकार करने के लिए तेंदुआ घात लगाता है। वह थोड़ी देर तक बड़ी खामोशी के साथ बैठा रहता है। इसके बाद ऐसी लंबी छलांग मारता है कि सीधे खरगोश के ऊपर जाकर गिरे। हालांकि ऐसा होता नहीं और तेंदुआ खरगोश के पास गिरता, इससे पहले ही खरगोश लंबी छलांग लगाकर तेंदुए से दूर हो जाता है और अपनी जान बचा ले जाता है। इसके बाद तेंदुआ खरगोश के पीछे भी भागता है लेकिन खरगोश बड़ी चालाकी से तेंदुए को चकमा देकर फरार हो जाता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article