वायरल न्यूज़

Video: 5 सेकंंड के भीतर चली जाती जान! तभी खुदा बनकर सामने आई महिला पुलिसकर्मी और बचा ली जिंदगी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 26, 2023, 01:28 PM IST

Viral Video: जब ट्रेन छूटने लगती है तभी एक शख्स दौड़कर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है। इसी चक्कर में उसका पैर फिसल जाता है और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में घिसटने लगता है। जिस तरह वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरता है, वैसे में शख्स की जान भी जा सकती है।

Image

ट्रेन का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन पर दौड़कर चढ़ने की कोशिश कर रहा था शख्स
  • चढ़ते समय फिसल गया शख्स का पैर
  • पैर फिसलते ही ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आया शख्स

Viral Video: आपने अक्सर देखा होगा कि ट्रेन छूटने के वक्त कई लोग दौड़कर उसमें चढ़ने की कोशिश करते हैं। कई बार लोगों की ट्रेन छूट रही होती है तो ऐसा करते हैं। वहीं कई बार लोग जानबूझकर उसी समय ट्रेन पर चढ़ते हैं, जब ट्रेन चलने लगती है। इस चक्कर में लोगों से गलती हो सकती है और वह खतरनाक एक्सीडेंट का शिकार हो सकते हैं। इंटरनेट पर कई ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इन दिनों एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप कांप जाएंगे।

रेलवे स्टेशन से सामने आया वीडियो

वीडियो मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के किसी रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब ट्रेन छूटने लगती है तभी एक शख्स दौड़कर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है। इसी चक्कर में उसका पैर फिसल जाता है और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में घिसटने लगता है। जिस तरह वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरता है, वैसे में शख्स की जान भी जा सकती है। हालांकि, शख्स की किस्मत अच्छी थी कि वहींं पर एक महिला पुलिसकर्मी खड़ी होती है और दौड़कर शख्स की जान बचा लेती है। वीडियो देखकर आप महिला पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ करेंगे। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि शख्स का ट्रेन में चढ़ते वक्त पैर फिसल जाता है और वह रेलवे ट्रैक पर गिर जाता है। पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। शख्स के हाथ में आप एक थैला देख सकते हैं। वह थैला लेकर चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी चक्कर में उससे गलती हो जाती है और वह फिसल जाता है। गनीमत थी कि महिला पुलिसकर्मी वहीं खड़ी होती है और वह तुरंत उसकी तरफ दौड़ पड़ती है और उसे खींचकर बाहर निकाल लेती है। अगर कुछ सेकंड तक महिला पुलिसकर्मी वहां नहीं पहुंचती तो शख्स की जान भी जा सकती थी।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article