वायरल न्यूज़

स्पीड की बादशाहत किसकी? वायरल VIDEO में वंदे भारत ट्रेन ने दूसरी ट्रेन को दिखाई अपनी तेज रफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी तेज रफ्तार से दूसरी ट्रेन को पीछे छोड़ती नजर आ रही है। इस वीडियो में लोग वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार देख दंग रह गए।

Image

वायरल वीडियो में रेस लगाते दिखीं दो ट्रेन (AI Generated Image)

आज के समय में वंदे भारत ट्रेन भारतीय रेलवे की शान है। अक्सर आए दिन वंदे भारत ट्रेन को लेकर लोगों के बीच चर्चा होती है। उसकी सुख-सुविधा, टिकट की कीमत या फिर इस ट्रेन की रफ्तार जिसकी भी बात करें, यह ट्रेन हर चीज में सबसे अव्वल है। ऐसे में एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वंदे भारत की चर्चा हो रही है। जहां वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार के आगे दूसरी ट्रेनों की रफ्तार की तुलना की गई है। जिसका वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पुरानी ट्रेन को पीछे छोड़ निकली वंदे भारत

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि रेलवे ट्रैक पर आमने-सामने दो ट्रेनें पूरी तेज रफ्तार से हवाओं के चीरते हुए आगे बढ़ रही हैं। जहां एक तरफ वंदे भारत ट्रेन पटरी पर दौड़ रही है तो दूसरी तरफ कोई अन्य पुरानी ट्रेन चल रही है। ट्रेन में बैठा एक यात्री अपने कैमरे के जरिए ट्रेन की खिड़की या दरवाजे के पास से बाहर का नजारा दिखाते हुए वीडियो बना रहा होता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों ट्रेनों के बीच तेज आगे निकलने की होड़ दिख रही है। पहले तो वंदे भारत ट्रेन थोड़ी स्पीड बनाकर उस दूसरी ट्रेन के साथ मुकाबला करते हुए उसके बराबरी पर चलते दिखाई दे रही है, लेकिन थोड़ी ही देर बाद वंदे भारत ट्रेन अपनी तेज रफ्तार से उस दूसरी ट्रेन को पलभर में पीछे छोड़ देती है और एक झटके में वह उस ट्रेन से इतनी आगे हो जाती है कि कैमरे में उसे रिकॉर्ड कर पाना मुश्किल हो जाता है।

वीडियो में वंदे भारत की रफ्तार देख लोग रह गए सन्न

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Firozakpathan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो (Video) पर कमेंट करते हुए लिखा, "यही है नए भारत की रफ्तार।" दूसरे ने कहा, "वंदे भारत को ओवरटेक करते देखना हमेशा रोमांचक होता है।" वहीं कई लोगों ने इसे 'मेक इन इंडिया' की सफलता का शानदार उदाहरण बताया। हालांकि, आपको बता दें कि किसी ट्रेन का दूसरी ट्रेन को ओवरटेक करना रेलवे संचालन का सामान्य हिस्सा है और यह ट्रैक, सिग्नल तथा समय-सारिणी पर निर्भर करता है लेकिन इस वीडियो ने लोगों को वंदे भारत की आधुनिक तकनीक और तेज रफ्तार की एक शानदार झलक जरूर दिखाई है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article