आमतौर पर शेर को जंगल का सबसे ताकतवर शिकारी माना जाता है। चूंकि जंगल में ताकत के ही दम पर राज किया जा सकता है कि इसलिए शेर को जंगल का राजा भी कहा जाता है। उसके सामने बड़े-बड़े जानवर भी डर जाते हैं। लेकिन इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल के राजा शेर के सामने एक शक्तिशाली बैल ने झुकने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं उसकी हिम्मत देखिए कि उस बैल ने शेर को वहां से भागने पर भी मजबूर कर दिया।
शेर के सामने भी नहीं झुका बैल
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @MpKhunt नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह नजारा गुजरात के गिर जंगल के आसपास का है। जहां रात के समय गिर जंगल से निकला एक शेर रिहायशी इलाके में घुस आता है और वह एक बैल के सामने आकर खड़ा हो जाता है। दोनों कुछ देर तक एक-दूसरे को देखते रहते हैं, लेकिन सबसे हैरान कर देने वाली बात यह रही कि इस दौरान वह बैल उस शेर से बिल्कुल भी नहीं घबराता।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
भागा नहीं, डटकर खड़ा रहा बैल
वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि बैल पूरी हिम्मत के साथ अपनी जगह पर डटा रहता है। वह न पीछे हटता है और न ही भागने की कोशिश करता है। थोड़ी देर तक शेर के सामने डटे रहने के बाद वह बैल उल्टा शेर को ही वहां से भागने पर मजबूर कर देता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैल अपने सींग और हिम्मत के दम पर खूंखार शिकारी शेर को उल्टे पांव वहां से निकलने को मजबूर कर देता है। इधर, बैल की हिम्मत देख शेर भी वहां से निकल लेने में ही अपनी भलाई समझता है और वह वहां से भाग खड़ा होता है।
वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बैल की हिम्मत काबिल-ए-तारीफ है।" दूसरे ने लिखा, "हर बार शेर ही नहीं जीतता।" वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, "प्रकृति का यही सबसे खूबसूरत नियम है, यहां हर जीव आखिरी दम तक लड़ता है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
