UP Viral Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता हैं कि हंसी रोकना मुश्किल होता है। मगर कई आंखें फटी रह जाती हैं। यकीन करना मुश्किल होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जिसने कुत्ते के बच्चों की छठी में करीब चार लाख रुपये खर्च कर डाले।
कुत्ते के पिल्लों की छठी
शख्स ने कुत्ते के बच्चों की छठी में ना सिर्फ पूरे गांव को दावत दी बल्कि डीजे भी बजवाया। शख्स ने छठी की खुशी में गांव में घोड़ों का डांस भी करवाया। बताया गया कि हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले से सामने आया है। यहां एक शख्स के पालतू डॉगी ने पहली बार तीन पिल्लों को जन्म दिया। इससे शख्स इतना खुश हुआ कि उसने तीनों की छठी मनाने का मन बना लिया।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
शख्स ने इसके लिए पूरे गांव को दावत दी और डीजे भी खूब बजवाया। छठी परंपरा के अनुसार सोहर भी गाए गए। अब इस अनोखे कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर The Trending Indian पर नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
