वायरल न्यूज़

चैन की नींद सोया था लड़का तभी सांप ने डस लिया, सेकंडों में हो गई मौत, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 19, 2025, 08:59 AM IST

Snake Attack Video: रोंगटे खड़े करने वाले वीडियो में देखेंगे कि लड़का बिस्तर पर सोया हुआ था तभी अचानक खतरनाक सांप उसके करीब पहुंचा और डस लिया। इससे कुछ ही सेकंडों में लड़के की मौत हो गई।

Image

घर में सो रहे लड़के को सांप ने डस लिया। (Photo/Twitter)

Snake Attack Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक हैरान करने वाला वीडियो शेयर किया गया है। वायरल वीडियो एक लड़के से जुड़ा है जो घर में बिस्तर पर चैन की नींद सोया था। मगर इसी बीच एक सांप बिस्तर पर पहुंचा और लड़के को डस लिया। सांपने के काटने के बाद लड़के की कुछ ही सेकंडों में तड़प-तड़पकर मौत हो गई। वायरल हो रहे 1.34 मिनट के सीसीटीवी फुटेज में देखेंगे कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगा है और इसी में सबकुछ रिकॉर्ड हो रहा है। इसमें खतरनाक सांप नजर आता है। सांप धीरे-धीरे बिस्तर पर चढ़ता है। इधर चादर ओढ़कर सो रहे लड़के को अभी तक कुछ पता नहीं चलता है।

रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

अब अगले कुछ सेकंडों में जो कुछ नजर आता है वो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा। वायरल वीडियो में देखेंगे कि सांप चादर के अंदर जाता है और लड़की को डस लिया। इधर दर्द की वजह से लड़का तुरंत उठकर बैठ गया। वो यहां-वहां देखते हैं तो बिस्तर पर सांप नजर आता है। ये देख लड़के के होश उड़ गए। वो तुरंत नीचे उतरता है और इधर-उधर भागता है। बताया गया सांप के काटने के बाद कुछ ही सेकंडों मे लड़के की तड़प-तपड़कर मौत हो गई।

एक्स पर देखें वीडियो

हैरान करने वाला यूपी के बागपत का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है और इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो वीडियो एक्स पर @ssgoyalat नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो को कैप्शन दिया गया है, 'ब‍िस्‍तर में घुसकर सांप ने काटा, तड़पकर हुई शख्‍स की मौत।'

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article