वायरल न्यूज़

Video: खोलते हुए तेल में बना दी चाय, तरकीब देख अंग्रेज भी दंग रह जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 24, 2024, 07:43 AM IST

Viral Video Today: यकीन नहीं करेंगे कि एक शख्स ने खोलते हुए तेल में चाय बनाकर दिखा दी। उसकी तरकीब देखकर अंग्रेज भी दंग रह जाएंगे।

Image

खोलते हुए तेल में बना दी चाय। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • खोलते हुए तेल में चाय बनाई
  • शख्स ने कर दिया कमाल
  • आते ही छा गया ये वीडियो

Viral Video Today: दुनियाभर में बड़ी तादाद में लोगों को चाय पीना पसंद है। घर हो या ऑफिस चाय के शौकीन इसके बिना नहीं रह पाते। कहते हैं कि चाय को जितना उबाला जाता है ये उतनी मजेदार बनती है। मगर कभी खोलते तेल में बनी हुई चाय पी है? वो भी इतने मजेदार कि बार-बार पीने का मन करने लग जाए। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जो किसी को भी हिला देगा। इसमें एक शख्स ने सचमुच खोलते तेल में उबालकर चाय बना दी। खोलते तेल में चाय बनाते हुए शख्स का वीडियो सोशल मीडिया में छा गया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

देखकर अंग्रेज भी दंग रह जाएंगे

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि शख्स पकौड़े बना रहा है। करीब में ही एक कढ़ाई है जिसमें खोलता हुआ तेल है। अब पकौड़े बनाते समय शख्स का चाय पीने का मन हुआ। इसके बाद उसने ऐसा दिमाग चलाया कि देखकर अंग्रेज भी दंग रह जाएंगे। इसमें देखेंगे कि शख्स ने तगड़ा दिमाग चलाते हुए बर्तन में चाय बनाने की सारी सामग्री रखी और इसी बर्तन को खोलते हुए तेल के ऊपर रख देगा। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो शायद पहले कभी देखा होगा।

देखिए वीडियो

आखिर में देखेंगे कि शख्स ने खोलते हुए तेल के ऊपर बर्तन रखकर सचमुच चाय बना दी। इसमें चाय ऊबलती हुई नजर भी आती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो बार-बार देखने का मन करेगा। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर The Indian Laugh नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article